हरिभूमि डॉट कॉम की खबर का असर: बीच सड़क पर शराब पीने और लोगों को धमकाने वाले शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलौदाबाजार में हरिभूमि डॉट कॉम की खबर का असर बड़ा हो गया है। शराब पीकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हरिभूमि डॉट कॉम ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित
कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में हरिभूमि डॉट कॉम की खबर का असर सामने आया है। बीच सड़क शराब पीकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो में देखा गया कि एक व्यक्ति रात्रि के समय गार्डन चौक बलौदाबाजार में शराब के नशे में बीच सड़क बैठकर आने-जाने वाले लोगों को गाली-गलौज कर रहा था, जिससे सड़क पर यातायात भी बाधित हो रहा था और लोगों में भय का माहौल बन गया था।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने तत्काल सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी की पहचान कर योगेश दास मानिकपुरी उर्फ कचरू को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब के नशे में उक्त हरकत करना स्वीकार किया।
इन धाराओं के तहत केस दर्ज
पुलिस के अनुसार आरोपी आदतन शराबी है और पूर्व में भी शराब के नशे में सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त रहा है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार किया है।