धर्म परिवर्तन का भंडाफोड़: मरीजों को चमत्कारी इलाज का दे रहे थे झांसा, विहिप के हंगामे के बाद 20 लोग पकड़ाए

कवर्धा जिले में बीमार लोगों को चमत्कारी इलाज का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने का फादर और पत्नी पर आरोप लगा है। विहिप कार्यकर्ताओं ने 20 लोगों को पकड़ा।

Updated On 2025-05-18 16:45:00 IST

चमत्कारी इलाज के नाम पर धर्म परिवर्तन 

संजय यादव - कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आदर्श नगर में रविवार को हड़कंप मच गया। जब कथित धर्म परिवर्तन की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने एक घर को घेर लिया। आरोप है कि, वहां लंबे समय से बीमार और मजबूर लोगों को चमत्कारिक इलाज का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था।

फादर और उनकी पत्नी पर धार्मिक आस्था से खिलवाड़ के आरोप
कार्यकर्ताओं ने मौके पर करीब 20 लोगों को पकड़ा है। जो कथित तौर पर इस प्रक्रिया में शामिल थे या उसका शिकार हुए थे। आरोपों के घेरे में आए फादर और उनकी पत्नी पर बंद कमरे में धार्मिक आस्था से खिलवाड़ करने, लालच और डर के जरिए धर्म बदलवाने के गंभीर आरोप लगे हैं।

मामले की जांच जारी है
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। फिलहाल पूरे मामले की जांच चल रही है और स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Tags:    

Similar News