लड़की के साथ गैंगरेप: पीड़िता कवर्धा से रायपुर रेफर, हिरासत में लिए गए संदेहियों से पूछताछ जारी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में जंगलों के बीच एक 21 साल की लड़की बेहोश पड़ी मिली। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जान लेने के लिए बर्बरता की गई है।

Updated On 2025-05-24 16:32:00 IST

कवर्धा गैंगरेप पीड़िता को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया

संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा के बंदौरा जंगल में बेहोशी की हालत में मिली आदिवासी रेप पीड़िता को जिला अस्पताल नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है। दो संदेहियों को कुकदूर पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों ने सामुहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से कवर्धा पुलिस पर भी बड़ा सवाल उठ रहा है।

उल्लेखनीय है कि, कवर्धा जिले के बंदौरा के जंगलों में चट्टानों के बीच लड़की बेहोशी की हालात में पड़ी मिली थी। उसी स्थान पर पिकनिक मनाने गए कुछ युवकों ने बेहोशी की हालत में पड़ी युवती को देखा। उसे देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई है। डॉक्टरों ने बताया है कि, लड़की के प्राइवेट पार्ट में काफी चोट आई है।

शरीर पर जगह-जगह बर्बरता के निशान
लड़की के परिजनों ने भी सामूहिक दुष्कर्म की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि, युवती के साथ बर्बरता की सारी सीमाएं लांघी गई हैं। युवती के पैर का नाखून गायब है, गले और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी गंभीर चोट लगे हैं। जहां युवती बेहोशी की हालत में पड़ी मिली है, वह इलाका कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में आता है।

Tags:    

Similar News

लामनी पार्क में होगी पतंगबाजी प्रतियोगिता: विजेताओं को दिए जाएंगे आकर्षक पुरस्कार, आयोजन की तैयारियां शुरू

एक मांग एक मंच अभियान के दूसरे चरण का शंखनाद: संगठन ने 80 माह का एरियर्स और देय तिथि से डीए तत्काल देने की रखी मांग

जगदलपुर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती: युवाशक्ति को चेतना से जोड़ने का आह्वान बना कार्यक्रम का केंद्रीय भाव

गैस सिलेंडर से भरी पिकअप में लगी आग: एक-एक कर हाईवे पर ही बम की तरह फटते रहे सिलेंडर, देखिए EXCLUSIVE VIDEO

सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक: सीएम साय बोले- जनजातीय विकास को इससे मिलेगी गति