कर्मनिष्ठा सम्मान समारोह: नगरी में नगर पंचायत के तीन कर्मचारियों का हुआ सम्मान
नगर पंचायत नगरी में कर्मनिष्ठा सम्मान समारोह आयोजित की गई थी। इस सम्मान समारोह नगर पंचायत के तीन उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत नगरी के तीन कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा
गोपी कश्यप - नगरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगर पंचायत नगरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मनिष्ठा सम्मान समारोह आयोजित की गई थी। इस सम्मान समारोह नगर पंचायत के तीन उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा, उपाध्यक्ष विकास बोहरा ने इन कर्मठ कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर कर सम्मानित किया।
सम्मान पाने वालों में राशन कार्ड प्रभारी दुर्गेश साहू है। दुर्गेश साहू इन चार महीनों में राशन कॉर्ड में नाम जुड़वाना, कटवाना और नवीन कार्ड बनाने के लिए लोगों की मदद कर रहे थे। साथ ही नगर में स्वच्छता व्यवस्था में उल्लेखनीय योगदान दिया है। पुष्कर पाटील जिनके कार्य शैली से पूरे बरसात के दिनों में नगर में कहीं पर भी जल भराव की स्थिति नहीं आई है। पूरे नगर की नालियों की भी सफाई इनके मार्गदर्शन में नगर की कर्मचारियों द्वारा बहुत ही व्यवस्थित तरीके से की गई।
कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गेश साहू हुए सम्मानित
स्वच्छता में नगरी नगर पंचायत पूरे देश में स्वच्छता रेटिंग में 37वें स्थान पर पहुंच पाया। कंप्यूटर संचालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दुर्गेश साहू कंप्यूटर ऑपरेटर इनके द्वारा सुबह समय पर ऑफिस आना और डियर के लिए शाम घर वापस जाना कोई भी ऑनलाइन आवेदन किसी भी हितग्राही के पेंशन की जानकारी उनके द्वारा त्वरित उपलब्ध कराई जाती है। ऐसे कर्मवीरों का सम्मान किया गया है।
नगर पंचायत की सेवा करना सबसे बड़ी पूंजी है: अध्यक्ष छाबड़ा
नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि, नगर के विकास और जनता की सेवा में निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी से कार्य करने वाले कर्मचारी नगर पंचायत की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि, यह सम्मान अन्य कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।
ये लोग रहे मौजूद
इस कार्यक्रम में शिक्षिका हिरमनी सोम, नगर पंचायत के पार्षदगण, अश्वनी निषाद, देवचरण ध्रुव, शंकरदेव, नरेश पटेल ,चेलेश्वरी साहू, अंबिका ध्रुव, विनीत कोठारी, डागेश्वरी साहू, मिकी गुप्ता, जयंती साहू,पूर्व अध्यक्ष नागेंद्र, आराधना शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष अजय नाहटा, पूर्व पार्षद लखन साहू, रामगोपाल साहू, अधिकारी और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।