फेयरवेल पार्टी के बहाने हुड़दंग: हाई स्कूल के छात्रों ने की जानलेवा स्टंटबाज़ी, दबंगों के अंदाज में कार चलाते पहुंचे स्कूल, देखिए VIDEO
कवर्धा जिले में स्कूली नाबालिग बच्चों का कार पर जानलेवा स्टंटबाज़ी का वीडियो सामने आया है। जिसमें सभी बच्चे अपने फेयरवेल पार्टी में शामिल होने जा रहे थे।
जानलेवा स्टंटबाज़ी करते हुए स्कूली छात्र-छात्राएं
संजय यादव- कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें स्कूली नाबालिग बच्चे तेज रफ्तार कार चलाते और दरवाजे से बाहर लटककर स्टंट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ये बच्चे हॉलिकिंग्डम स्कूल के हैं जो अपने फेयरवेल कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे और खुद ही कार चलाकर पहुंचे थे।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि, कार तेज गति में है और बच्चे खतरनाक तरीके से बाहर लटके हुए हैं। जरा सी चूक बड़ा हादसा बन सकती थी। यह ट्रैफिक नियमों का खुला उल्लंघन है और नाबालिग द्वारा वाहन चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत दंडनीय अपराध है। ऐसे मामलों में वाहन मालिक और अभिभावकों पर भी कार्रवाई का प्रावधान है।
खुद के साथ दूसरों की भी जान जोखिम में
फेयरवेल के उत्साह में बच्चों ने अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डाल दी। अब सवाल उठ रहा है कि, उन्हें वाहन चलाने की अनुमति किसने दी और जिम्मेदारी किसकी बनती है? देखना यह होगा कि, प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई कर रहा है।