पुलिस कमिश्नर से मुलाकात: मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन की टीम ने बधाई देकर कई मसलों पर की चर्चा

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के महिला प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संगठन के टीम के साथ रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर आयुक्त संजीव शुक्ला से भेंट मुलाकात की है।

Updated On 2026-02-06 13:33:00 IST

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन की टीम ने पुलिस कमिश्नर से की मुलाकात

रायपुर। मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के महिला प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय ने अपने संगठन के टीम के साथ रायपुर के प्रथम पुलिस कमिश्नर आयुक्त संजीव शुक्ला से शिष्टाचार भेंट कर एक औपचारिक और सम्मानजनक मुलाकात की है, जिसका उद्देश्य परिचय स्थापित करना। प्रशासनिक सहयोग के साथ मानवाधिकारी न्याय सुरक्षा संगठन के टीम द्वारा तमाम मानवाधिकार के तमाम मुद्दों पर ध्यान आकर्षण करवाने के साथ सहयोग प्रदान करने की बात कही गई है।

मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय ने संगठन के तरफ से मोमेंटो और साल देकर सम्मान किया गया। सम्मान के साथ-साथ नवनियुक्त पदभार को लेकर संगठन के तरफ से बधाई दी गई। इस शिष्टाचार भेंट में प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय ने संगठन के तरफ से किये जा रहे समाजिक मुद्दों पर समाज के बेहतरी के लिए टीम के द्वारा किये जा रहे पहल पर जानकारी दी है। भविष्य में संगठन समाज के उत्थान और शोषित वर्गों के साथ खड़े रहकर काम करने की जानकारी दी है। इस पूरे चर्चा में समाजिक मुद्दों पर मानवाधिकार न्याय सुरक्षा संगठन के तरफ से किये जा रहे प्रयासों में प्रशासनिक सहयोग की अपेक्षा की बात की गई है।

ये लोग रहे मौजूद
मानवाधिकारी न्याय सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय अपने कार्यकारणी सदस्यों का परिचय कराया नव नियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला से मुलाकात करने वाले टीम सदस्य में प्रदेश अध्यक्ष पूनम पांडेय, रायपुर जिला अध्यक्ष समीक्षा त्रिपाठी, पुरुष विंग जिला अध्यक्ष सुशील बारोलिया, प्रदेश महासचिव जयश्री बारोलिया, प्रदेश महासचिव सोना इंगोले, प्रदेश महासचिव ममता इंगोले मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News

थाने के सामने जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 3 दान पेटियां तोड़कर 2 लाख रुपये ले उड़े शातिर चोर, लोगों में आक्रोश