राजधानी में घिनौनी वारदात: ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग रही 8 साल की बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर किया रेप

राजधानी रायपुर में एक घिनौनी वारदात सामने आई है। एक टैक्सी चालक ने भीख मांगने वाली बच्ची का रेप किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Updated On 2026-02-06 15:02:00 IST

File Photo 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक युवक ने आठ साल की मासूम का अपहरण कर लिया। शहर के बाहर ले जाकर उसने बच्ची के साथ रेप किया। पीड़िता अपनी बड़ी बहन के साथ सिग्नल के पास भीख मांग रही थी। युवक ने बच्ची को खाना खिलाने का झांसा देकर वीआईपी रोड ले गया। वहां रेप करने के बाद सुनसान इलाके में बच्ची को रोते-बिलखते छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसे पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के आधार पर पहचान कर गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। घटना बुधवार रात साढ़े नौ बजे की है।

बच्ची के साथ रेप करने के आरोप में पुलिस ने मूलतः राजस्थान निवासी सुनील सोनी को गिरफ्तार किया है। बच्ची की बड़ी बहन, जिसकी उम्र लगभग नौ साल है उसने पुलिस को बताया है कि, वह अपनी छोटी बहन के साथ तेलीबांधा थाना के सामने ट्रैफिक सिग्नल के पास भीख मांग रही थी। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति दोनों बच्चियों के पास पहुंचा और उन्हें होटल में बढ़िया खाना खिलाने ले जाने का झांसा देकर कार में बैठा कर अपने साथ ले गया।

बड़ी बहन को झांसा देकर कार से उतारा
सुनील दोनों बहनों को अपनी कार में बैठाने के बाद कुछ दूर बाद पीड़िता की बड़ी बहन को एक दुकान से कुछ खाने का सामान लाने के लिए पैसा दिया। पीड़िता की बड़ी बहन पैसा लेकर कार से जैसे ही उतरी, सुनील ने एक बच्ची को लेकर तेजी से कार चलाते हुए वीआईपी रोड की तरफ मोड़ दिया और सूनसान इलाके में ले जाकर उसने कार के अंदर बच्ची के साथ रेप किया और उसे वहीं रोते-बिलखते कार से उतारकर मौके से भाग गया।

देर रात घर नहीं लौटने पर परिजन थाना पहुंचे
बच्ची देर रात घर नहीं पहुंची, तो उसके परिजन ने बच्ची की बड़ी बहन से पूछताछ की, तब उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची के परिजन तेलीबांधा थाना पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर आरोपी की पहचान कर रोती-बिलखती बच्ची को वीआईपी रोड से रेस्क्यू कर बच्ची का मेडिकल कराया। 

Tags:    

Similar News

थाने के सामने जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 3 दान पेटियां तोड़कर 2 लाख रुपये ले उड़े शातिर चोर, लोगों में आक्रोश