सड़क पर शावक के साथ बाघिन: अमरकंटक के रास्ते पर पर्यटकों ने कैमरे में कैद किया शानदार नजारा, देखिए VIDEO

छत्तीसगढ़ और एमपी के सीमाई क्षेत्र अमरकंटक मार्ग पर 5 फरवरी की रात पर्यटकों ने बाघिन को अपने शावक के साथ सड़क पर टहलते देखा है।

Updated On 2026-02-06 13:07:00 IST

बाघिन और उसके शावक घूमते दिखे 

आकाश पवार- पेंड्रा। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की सीमा से लगे जलेश्वर और अमरकंटक क्षेत्र में एक बाघिन अपने शावक के साथ विचरण करते हुए पर्यटकों के कैमरे में कैद हुई है। यह दुर्लभ नज़ारा देख पर्यटक रोमांचित हो गए। बाघिन और उसके शावक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, जलेश्वर से अमरकंटक के बीच वन क्षेत्र में कार से घूम रहे पर्यटकों ने सुरक्षित दूरी से बाघिन और उसके शावक को देखा। उन्होंने कार के भीतर से ही अपने मोबाइल के कैमरे से इस शानदार दृश्य को रिकॉर्ड किया। वीडियो में बाघिन अपने शावक के साथ शांतिपूर्वक जंगल में घूमती नजर आ रही है। ये दृश्य 5 फरवरी की ही रात के हैं।

अचानकमार अभयारण्य और बांधवगढ़ से लगा है इलाका
इस घटना को क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी का सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। यह इलाका वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास के रूप में लगातार समृद्ध हो रहा है। अचानकमार वन अभयारण्य और बांधवगढ़ वन अभयारण्य से लगे होने के कारण बाघिन और शावक की मौजूदगी से क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं। वहीं अमरकंटक पर्यटक क्षेत्र होने की वजह से सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन को सतर्कता बरतते हुए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है।

Tags:    

Similar News

थाने के सामने जैन मंदिर में बड़ी चोरी: 3 दान पेटियां तोड़कर 2 लाख रुपये ले उड़े शातिर चोर, लोगों में आक्रोश

वीडियो बनाने बच्चों ने स्कूल में लहराया चाकू: सोशल मीडिया में खलबली, पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाकर की पूछताछ