धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग: चकरवाय गांव के किसान बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट
बलौदा बाजार जिले के किसानों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने ग्राम पंचायत चकवाय में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग रखी है।
चकरवाय गांव के किसान बड़ी संख्या में पहुंचे कलेक्ट्रेट
कुश अग्रवाल- बलौदा बाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के किसान सोमवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिमगा ब्लॉक के ग्राम चकरवाय में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। किसानों का कहना है कि, ग्राम पंचायत चकवाय, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति तुलसी के अंतर्गत आता है और यहां के किसान इसी समिति में धान बेचते हैं।
शासन के आदेशानुसार चकवाय और तोरा को अलग धान खरीदी केंद्र समिति बनाने का प्रस्ताव जारी हुआ था, लेकिन आदेश केवल तोरा गांव के पक्ष में किया गया। किसानों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि, चकवाय पंचायत की आबादी करीब 24सौ है। यहां का पंजीकृत रकबा 572.20 हेक्टेयर है, जबकि तोरा गांव का रकबा केवल 230.55 हेक्टेयर है। ऐसे में चकवाय को नज़रअंदाज कर तोरा को समिति बनाना किसानों के हित में नहीं है।
धान खरीदी में आएगी पारदर्शिता- किसान
किसानों ने कहा कि, तोरा गांव पहले चकवाय पंचायत का आश्रित ग्राम रहा है, इसलिए किसानों की सुविधा और धान खरीदी की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए चकवाय पंचायत में अलग से धान खरीदी केंद्र स्वीकृत किया जाए।
कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
किसानों ने इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल निर्णय लेने की मांग की है। साथ ही किसानों ने कहा कि, अगर उनकी मांगों को सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया जाता तो आने वाले समय में समर्थन मूल्य में धारण नहीं बचने का निर्णय लिया है एवं बहिष्कार करेंगे।