हाथियों की कीचड़मस्ती: धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज में दिखा अद्भुत नजारा, देखिए VIDEO
रायगढ़ जिले से बारिश के बीच हाथियों के कीचड़ में मस्ती करने का वीडियो सामने आया है। वन विभाग नजर रखी हुई हैं।
कीचड़ में लोटपोट होकर मस्ती करते दिखा रहे हाथी
अमित गुप्ता - रायगढ़। मानसून का मौसम केवल हरियाली ही नहीं लाता, यह जंगल जानवरों के लिए सुकून लेकर आता है। ऐसा ही एक रायगढ़ जिले से बारिश के बीच हाथियों के कीचड़ में मस्ती करने का वीडियो सामने आया है। धरमजयगढ वन मंडल के छाल रेंज का ये नज़ारा सबका का दिल जीत लिया है।
दरअसल, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज के हाटी परिसर में जंगली हाथियों का झुंड कीचड़ में मस्ती करते नजर आया है। मादा हाथी और उसका शावक, जो पूरी तरह कीचड़ में लोटपोट होते दिखाई दे रहे हैं। यह दृश्य ड्रोन कैमरे में कैद हुआ और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाथी मित्र दल की टीम लगातार नजर रख रही है।
65 हाथी कर रहे विचरण
वहीं ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। बताया जा रहा है कि, धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 65 हाथी विचरण कर रहे है। वन विभाग की टीम ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाकर रखने की अपील की है। गांव में सूचना तुरंत देने के लिए मुनादी कराया हैं।
जंगल में हाथियों की कतार, ड्रोन कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा
वहीं 5 जुलाई को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में जंगली हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस पर वन विभाग की टीम नजर रखी हुई है। इस खूबसूरज नजारे को ड्रोन कैमरे में कैद किया गया। वन विभाग की टीम ने आसपास के गांवों के लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
वन विभाग ने जारी किया सतर्कता अलर्ट
बताया जा रहा है कि, 24 हाथियों का दल एक साथ धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में विचरण कर रहा है। वन विभाग के अधिकारी लगातार हाथियों पर ड्रोन के माध्यम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रामीणों को जंगल की ओर न जाने के लिए वन विभाग ने मुनादी की है। रायगढ़ जिले में 100 से अधिक हाथियों का दल विचरण कर रहा है।