भिलाई निगम में अनूठा कांड: पत्नी पार्षद लेकिन उनके पति ले रहे फाइव स्टार लाइफ का मजा

इस ट्रेनिंग के लिए निगम से 70 लोग इंदौर दौरे पर गए हैं, जिसमें महापौर, सत्ता और विपक्ष के पार्षद से लेकर निगम के अधिकारी शामिल हैं।

Updated On 2025-08-25 11:10:00 IST

 पत्नी पार्षद लेकिन उनके पति ले रहे फाइव स्टार लाइफ का मजा

भिलाई। इस ट्रेनिंग के लिए निगम से 70 लोग इंदौर दौरे पर गए हैं, जिसमें महापौर, सत्ता और विपक्ष के पार्षद से लेकर निगम के अधिकारी शामिल हैं। इस पूरे दौरे में पांच सितारा होटल से लेकर रेलवे के एसी टिकट, बस और खाने पीने का खर्च निगम प्रशासन द्वारा लगभग 10-12 लाख रुपए खर्च किया गया है।

निगम ने अपने सरकारी खर्च पर जिन 70 लोगों को भेजा है उसमें पार्षद के साथ साथ उनके पति और बेटे व अन्य लोग भी शामिल अन्य लोग भी शामिल हो लिए हैं, जबकि यह नियम के बिल्कुल विपरीत है। सभी लोग सरकारी खर्च पर इंदौरा में तीन दिन की 5 सितारा लाइफ एंजाय करके 24 अगस्त को वहां से लौटे हैं और 25 को भिलाई पहुंचेंगे। इंदौर में ट्रेनिंग के लिए हमसफर एक्सप्रेस से 70 लोगों का एयर कंडीशन रिजर्वेशन हुआ था। इसमें लगभग 10-12 निगम के अधिकारी, 30 पार्षद और 25-30 अन्य लोग यानि पार्षद पति, पुत्र व अन्य लोग गए हुए हैं।

पार्षद पति दे रहे अलग अलग एक्सक्यूज
इस बारे में जब पार्षद पतियों और पुत्रों से बात की गई तो कुछ ने फोन नहीं उठाया। कुछ ने कहा कि उनका बेटा छोटा है। पत्नी ट्रेनिंग आई है तो वो उनके साथ आए हैं। वहीं जो पार्षद पति अपनी पत्नी की जगह गए हैं उनका कहना है कि वो अपने खर्च पर इंदौर गए हैं।

होटल में धूमधाम से मना बर्थ-डे
ट्रेनिंग के नाम पर गए एक वार्ड पार्षद के बेटे का 22 अगस्त को जन्मदिन था। इस दौरान निगम के पैसों पर बुक किए गए होटल में उनका धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इसकी फोटो भी फेसबुक और सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।

होटल का बिल पटाया शासकीय मद से
इंदौर दौरे पर गए पार्षद और निगम के अधिकारी सभी के सभी पांच सितारा होटल फायरफाइल्ड मेरियोट इंदौर में रुके थे। 70 लोगों के दल को ठहराने के लिए इस होटल में कुल 35 डबल डीलक्स रूम बुक हुए थे। एक कमरे का किराया 6500 रुपए है। इस तरह 12 प्रतिशत जीएसटी के साथ निगम के द्वारा 5 लाख 9 हजार 600 रुपए का बिल होटल को दिया गया है। इसके साथ ही जो ट्रेन का टिकट बुक किया गया था वो भी निगम मद से दिया गया है।

पार्षद और निगम अधिकारियों
ननि भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि, का खर्च उठाया नगर निगम ने इंदौर दौरे पर जो 70 लोग गाए है उनमें पार्षद पति या पुत्र सहित अन्य लोगों के जाने की जानकारी नहीं है। निगम ने केवल पार्षद और अधिकारियों का खर्च उठाया है। अन्य लोगों का खर्च निगम के द्वारा नहीं दिया गया है।

पार्षद पतियों ने खुद उठाया अपना खर्च

भिलाई नगर पालिक निगम के मेयर नीरज पाल ने बताया कि, 70 लोगों के दल में पार्षद पति और पार्षद पुत्र शामिल थे, ये बात सही है। निगम ने केवल निगम के अधिकारी और पार्षदों का ही खर्च उठाया है। बाकी जो भी लोग थे उन्होंने अपना खर्च खुद उठाया है।

Tags:    

Similar News