वारंटी गिरफ्तार: 16 साल से चल रहा था फरार, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

बतौली पुलिस ने 16 साल पहले एक स्थाई वारंट जारी किया था, जिस पर अब कार्रवाई की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया।

Updated On 2025-05-19 16:02:00 IST

गिरफ्तार आरोपी 

आशीष कुमार गुप्ता-बतौली। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली पुलिस ने 16 साल पहले एक स्थाई वारंट जारी किया था, जिस पर अब कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया। बता दें कि स्थायी वारंट एक ऐसा वारंट है जो एक अपराधी के खिलाफ जारी किया जाता है, जिसे किसी अपराध में जमानत मिल चुकी है, लेकिन वह कोर्ट में पेश होने में विफल रहता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) ने जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में लंबित स्थाई वारंट/गिरफ्तारी वारंट की तामिली कर सालों से फरार चल रहे वारंटियों को न्यायालय के सामने प्रस्तुत करने के सख्त दिशा निर्देश दिए गए थे।

पुलिस ने की कार्रवाई
इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस टीम ने कई मामलों में फरार चल रहे आरोपी मोहन सिंह आत्मज निर्मल सिंह (38) साकिन गिरहुलडीह खजूरपारा थाना सीतापुर के प्रकरण में नहीं रहने पर न्यायालय ने आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था।

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में किया पेश
आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए अपने जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना बतौली पुलिस टीम के प्रयास से 16 सालों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी मोहन सिंह आत्मज निर्मल सिंह (38) साकिन गिरहुलडीह खजूरपारा थाना सीतापुर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। स्थाई वारंट की तामिली में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक सी.पी. तिवारी, आरक्षक दीपक पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय, रविनारायण सिंह सक्रिय रहे।

Tags:    

Similar News