दिन दहाड़े घर में बुजुर्ग की हत्या: धारदार हथियार से मारने की आशंका, मामले की जांच में जुटी पुलिस
दिन दहाड़े दोपहर दो बजे हुई हत्या से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान नरोत्तम यादव के रूप में हुई है।
पुलिस थाना पलारी
कुश अग्रवाल-बलौदा बाजार। बलौदा बाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम अमेंरा में मंगलवार दोपहर एक बुजुर्ग की हत्या से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नरोत्तम यादव के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामीणों ने नरोत्तम यादव को उनके ही घर में लहूलुहान हालत में मृत देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पलारी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। मृतक के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका गहरी हो गई है।
धमतरी में रायपुर के 3 युवकों की हत्या
इधर , प्रदेश सहित धमतरी जिले में भी फिर चाकू बाजी की वारदात बढ़ते ही जा रही है। जिस पर लगाम लगाने में पुलिस भी नमक साबित हो रही है। इन चाकू बाजी की वारदात के चलते कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं तो वही कई लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए है। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले से फिर सामने आए है,जहां चाकू बाजी की वारदात को अंजाम देते हुए सोमवार की रात रायपुर के 3 युवको की चाकू मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।
ढाबे में मामूली विवाद पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ चलाए चाकू
मिली जानकारी के अनुसार, मथुरा मोड़ स्थित अन्नपूर्णा ढाबा में आपसी विवाद को लेकर तीन युवकों में विवाद हो गया। सोनवार की आधी रात ढाबे में कुछ लोगों का पहले से ही विवाद चल रहा था। इसी बीच रायपुर से आये 3 लोग भी इस विवाद में शामिल हो गए। इसी बीच थोड़ी देर में ही रायपुर के तीनों युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले हुए। तीनो युवको ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। एक साथ 3 हत्या से सनसनी फैल गई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस ने आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है।
आठ आरोपी गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि, तीनों मृतक सुमित नगर नहर पारा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। आरोपियों के नाम नितिन तांडी, सुरेश टांडी और आलोक सिंह हैं। मृतक पेटी कांट्रेक्टर थे। वहीं इस मामले में पुलिस ने आठ बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के बाद तीनों आरोपियो ने चीयर करते हुए तस्वीरे खिंचवाई। हत्या का कोई अफसोस उनके चेहरे पर नही दिखा रहा है। बता दें हिरासत में लिए जाने के बाद तीनों पुलिस की वाहन में बैठे हैं।