जशपुर के युवक का बिलासपुर से अपहरण: मांगी 10 लाख रुपए की फिरौती, 3 दिन से है लापता

जशपुर जिले के युवक का बिलासपुर से अपहरण हो गया है। अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता 10 लाख रुपए मांगे हैं।

Updated On 2025-10-06 12:56:00 IST

जशपुर जिले के युवक का बिलासपुर से अपहरण

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के युवक का बिलासपुर से अपहरण का मामला सामने आया है। इस दौरान अपहरणकर्ताओं ने युवक के पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग रखी है। युवक संजय यादव बिलासपुर के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता था। जिसका अपहरण करने के बाद आरोपियों ने पिता को स्वयं फोन कर अपहरण की जानकारी दी है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवक संजय यादव बिलासपुर से पिछले 3 दिन से लापता है।

बिलासपुर में मचा बवाल
वहीं बीते दिनों बिलासपुर में एक युवक ने शिवलिंग पर पेशाब कर दिया थे। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने शहर में जमकर बवाल मचाया। इस दौरान इलाके के घरों भीड़ ने की तोड़फोड़ भी किया था। यहां के एक मुस्लिम युवक पर पेशाब करने का आरोप लगा है। यह पूरी घटना सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान में हुई थी। जहां शुक्रवार देर रात मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर अनैतिक कृत्य किया था। इसके बाद से इलाके में बवाल मच गया था। गुस्साई भीड़ ने बस्ती में तोड़फोड़ की। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था।

कुल 8 बदमाश हुए थे गिरफ्तार
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। वहीं अनैतिक कार्य करने वाले मुस्लिम युवक को भी गिरफ्तार किया था। इस तरह दोनों पक्ष के 8 बदमाशों को हिरासत में लिया गया था। मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद इलाके में स्थित सामान्य हो गई थी।

Tags:    

Similar News