रायगढ़ में बेकाबू कार ने तीन लोगों की ली जान: हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, आरोपियों की तलाश जारी
रायगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे का सीासीटीवी फुटेज सामने आया है।
हादसे का CCTV फुटेज
अमित गुप्ता- रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 30 अक्टूबर को हुए सड़क हादसे का सीासीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी वीडियो में आप देख सकते है कि, ग्राम खम्हा के चाल्हा चैक के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त है कि, तीनों की मौके पर मौत हो गई। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि, 30 अक्टुबर को ग्राम खम्हा के पास एक तेज रफ्तार कार से सड़क किनारे खड़ी महिला और बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतना जबरदस्त है कि, तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों की पहचान मृतका ललिता मिंज, मृतक फकीर और मोहन पटेल के रूप में हुई। वहीं कार में सवार युवती और दो युवक घटना के बाद मौके से फरार हो गए। धरमजयगढ़ पुलिस आरोपियों की तलाश मेें जुट गई।
बलौदाबाजार में पलटी पिकअप, 1 की मौत, 17 घायल
वहीं 31 अक्टूबर को बलौदाबाजार जिले से हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर तुरतुरिया दर्शन करने जा रही दर्शनार्थियों से भरी पिकअप पलट गई। इस दौरान हादसे में एक की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं इनमें से 5 गंभीर रूप से घायलों को बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे।हादसा लवन थाने के डोंगरीडीह के पास हुआ है। ग्राम भोथीडीह एवं ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के करीब 30 सदस्य पिकनिक मनाने के लिए तुरतुरिया, कसडोल जा रहे थे। इसी दौरान डोंगरीडीह (थाना लवन) के पास पिकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
17 लोग लोग घायल
हादसा इतना जबरदस्त था कि, वाहन में सवार 17 लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल लोगों को अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि, टायर फटने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल घटना की जांच जारी है।
गंभीर रूप से घायलों के नाम
1. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल (20 वर्ष) निवासी भोथीडीह
2. खिलेश कैवर्त पिता परमेश्वर (10 माह) निवासी भोथीडीह
3. त्रिवेणी कैवर्त पति जोहित (भोथीडीह)
4. गंगा कैवर्त पति परमेश्वर (28 वर्ष) निवासी तरौद, थाना अकलतरा
5. नितेश कैवर्त पिता अंगद (26 वर्ष) निवासी भोथीडीह
सिम्स में चल रहा इलाज
मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त्य (55 वर्ष), पिता रामलाल, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को सिम्स बिलासपुर रिफर किया गया है। अन्य घायलों का उपचार कसडोल अस्पताल में जारी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
घायलों का इलाज जारी
सभी घायलों को कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल हादसे के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टायर फटने से हुआ हादसा
मस्तूरी से तुरतुरिया मातागढ़ दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन का टायर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घटना लवन थाना क्षेत्र के डोंगरीडीह के पास हुई, जहां पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लगभग 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि पिकअप में करीब 30 लोग सवार थे।