बुजुर्ग बना बाघ का शिकार: गाय चराने गया था जंगल, आधा ही शरीर मिला

कवर्धा जिले में गाय चराने गए एक बुजुर्ग पर बाघ ने हमला कर दिया और उससे अपने साथ ले गया। वन विभाग की टीम ने मृत ग्रामीण का आधा शरीर का हिस्सा बरामद कर लिया है।

Updated On 2025-11-24 09:57:00 IST

File Photo 

कवर्धा। जिले के सीमावर्ती वनांचल ग्राम सिंघनुपरी से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक गाय चराने जंगल गए ग्राम सिंघनपुरी निवासी एक बुजुर्ग ग्रामीण को जंगल के राजा बाघ ने अपना शिकार बना डाला। इस घटना के सामने आने के बाद हरकत में आई क्षेत्रीय पुलिस और वन विभाग की टीम ने सर्चिग अभियान चलाकर मृत ग्रामीण का कमर के नीचे का हिस्सा बरामद कर लिया है जबकि ऊपर क्षेत्र में दहशत व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सिंघनपुरी निवासी गुनीराम यादव आयु 65 वर्ष रोज की तरह गत शनिवार को भी अपने पोते के साथ गाय चराने कान्हा नेशनल पार्क के कोर एरिया सूपखार जंगल की ओर गया था। बताया जाता है कि इसी दौरान मुनीराम अचानक गायब हो गया। जिसकी उसके पोते ने आसपास तलाश की लेकिन उसके दादा का कहीं कोई अतापता नहीं चला। जिसके बाद गुनीराम का पोता घर लौट आया और अपने दादा के जंगल में लापता होने की जानकारी परिजनो को दी। देरशाम तक गुनीराम के घर नहीं लौटने पर परिजनो ने किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए उसकी गुमसुदगी चिल्फी थाना में दर्ज करा दी। जिसके बाद रविवार को पुलिस और वन विभाग की टीम द्वारा गुनीराम की खोजबीन शुरू की गई।

अब मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है
बताया जाता है कि, खोजबीन के दौरान मध्यप्रदेश के सुपखार परिक्षेत्र क्रमांक 314, थाना मंडला के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला, जिसकी आधी देह गायब थी। कमर के नीचे के हिस्से में पहने गए कपड़े आदि से मृतक के परिजनो ने उसकी पहचान गुनीराम यादव के रूप में की। शव की स्थिति को देखते हुए वन विभाग यह मान रहा है कि ग्रामीण का शिकार बाघ ने ही किया गया है। अब मामले में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

ग्रामीणों में भारी दहशत
घटना के बाद से ग्रामीणों में गहरा भय व्याप्त है। लोग जंगल की ओर जाने से गुरेज कर रहे हैं, वहीं प्रशासन ने भी आसपास के गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है। वन विभाग का कहना है कि दोनों राज्यों की टीमें स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाघ की रखते हुए क्षेत्रों में गतिविधियों को ध्यान में पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।

Tags:    

Similar News