अवैध धान भंडारण पर प्रशासन का शिकंजा: सूरजपुर में 390 क्विंटल अवैध धान जब्त, 3 संचालकों पर प्रकरण दर्ज

सूरजपुर जिले में प्रशासन ने दूरती और खड़गवां कला में दबिश के दौरान 975 बोरी (390 क्विंटल) अवैध धान जब्त किया गया।

Updated On 2025-11-25 14:23:00 IST

अवैध धान भंडारण पर प्रशासन की सख्ती

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में अवैध धान भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने दूरती और खड़गवां कला क्षेत्र में दबिश देकर कुल 975 बोरी यानी करीब 390 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, दूरती में विकास किराना से 700 बोरी और राहुल किराना से 110 बोरी धान मिला। वहीं खड़गवां कला स्थित भुनेश्वर आटा चक्की से 165 बोरी धान जब्त किया गया। प्रशासन ने सभी संचालकों पर मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

धमतरी में 550 बोरी अवैध धान जब्त
वहीं धमतरी जिले में 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू हो गई है। इसके साथ अवैध धान परिवहन जोरो-शोरो पर है। इसी दौरान तहसीलदार ने नगरी इलाके में दो ट्रकों को 550 बोरा धान परिवहन करते पकड़ा है। चालकों के पास से धान के संबंध में दस्तावेज मांगें, लेकिन वह जरूरी दस्तावेज नहीं दिख पाए। इसके बाद कार्रवाई करते हुए धान सहित दोनों ट्रक को जब्त किया गया।तहसीलदार को ओडिशा से धान तस्करी की आशंका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अवैध धान भंडारण पर एक्शन, 1 करोड़ 2 लाख रुपए के 4640 क्विंटल धान जब्त
इधर, बेमेतरा जिले से धान के अवैध भंडारण पर कार्रवाई का मामला सामने आया है। यहां 4640 क्लिंटल अवैध धान जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख रुपये बताई जा रही है। खाद्य, सहकारिता, कृषि और राजस्व टीम की यह कार्रवाई की है। बेमेतरा कलेक्टर रणबीर शर्मा के निर्देश क पर जिले में लगातार निगरानी जारी है।

रायगढ़ में बीते 15 दिनों में 30 प्रकरणों ने कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त
वहीं रायगढ़ में बीते 15 दिनों में 30 प्रकरणों ने कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया था। जिसकी कीमत 3100 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से 1 करोड़ रुपए से अधिक होने का अनुमान लगाया गया है। कलेक्टर के मार्गदर्शन में जिले की सीमाओं पर स्थित सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

कार्रवाई में ग्रामीणों से मदद करने की अपील
अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है वहीं अनुविभागीय स्तर पर विशेष निगरानी दल सक्रिय हैं। अवैध धान भंडारण और परिवहन में शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई करते हुए मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने आम नागरिकों और किसानों से अपील की है कि, अवैध धान परिवहन या भंडारण की कोई भी जानकारी तुरंत पास के पुलिस थाना, तहसील कार्यालय या चेक पोस्ट पर दें। कार्रवाई में सहयोग करना खरीदी व्यवस्था की पारदर्शिता को मजबूत करेगा।

Tags:    

Similar News