स्कूल शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव: 100 से ज्यादा शिक्षकों और अफसरों की बदली गई प्रतिनियुक्ति
स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर शिक्षकों और अफसरों की प्रतिनियुक्ति में बड़ा बदलाव किया है। इस संबंध में आदेश शुक्रवार को जारी हुआ है।
By : चंद्रकांत शुक्ला
Updated On 2025-09-27 12:50:00 IST
महानदी भवन
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा में सुधार लाने की सरकार की मंशा को अब लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। युक्तियुक्तकरण के बाद अब प्रतिनियुक्ति में आराम फरमा रहे शिक्षकों पर गाज गिरी है।
स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शुक्रवार को थोक में प्रतिनियुक्ति पर भेजने और वापस बुलाने का आदेश जारी किया है। इस आदेश के मुताबिक, 100 शिक्षा अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति बदली गई है। इनमें अलग- अलग जिलों में पदस्थ शिक्षक और अधिकारी शामिल हैं।
देखिए सूची...