दिल्ली पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव: राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर दी बधाई

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात कर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

Updated On 2026-01-13 14:41:00 IST

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव ने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की मुलाकात

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की। जहां उन्होंने संगठनात्मक गति विधियों पर चर्चा कर नितिन नबीन को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने बस्तर की कलाकृति भेंट की। इसके पहले उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने दिल्ली प्रवास के दौरान मुलाकात की।

दिल्ली प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह एवं सरोज पांडेय से भी मुलाकात की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव के साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रय यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कण्डेय, भाजपा प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा इस मौके पर मौजूद रहे। 


सीएम साय ने भी नितिन नबीन से की थी मुलाकात
सीएम श्री साय ने भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात की। श्री साय ने इस अवसर पर श्री नबीन को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। मुलाकात के दौरान दोनो नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। उल्लेखनीय है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन की जिम्मदारी सौंपने के लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

Tags:    

Similar News

अकलवारा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन: आचार्य चतुर्वेदी बोले- कर्मों के अनुसार भुगतना पड़ता है परिणाम

राजनांदगांव के दो नन्हे वैज्ञानिकों का कमाल: NSO में भाइयों ने हासिल की 3री और 26वीं इंटरनेशनल रैंक, जिले का नाम किया रोशन

नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो: वायरल कर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी पहुंचा जेल

कोरबा में एक और किसान ने किया आत्महत्या का प्रयास: धान खरीदी में विलंब के कारण जहर खाकर की खुदकुशी की कोशिश