पेशा और रिश्ता हुआ शर्मशार: पंचायत सचिव ने अपनी भतीजी के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

सूरजपुर जिले में पंचायत सचिव ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

Updated On 2026-01-13 16:09:00 IST

जयनगर थाना

नौशाद अहमद- सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पंचायत सचिव का घिनौनी करतुत सामने आई है। जहां पंचायत सचिव और रिश्ते में चाचा ने अपनी भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

दरअसल, जयनगर थाना क्षेत्र के पंचायत सचिव ने रिश्ते में अपनी भतीजी को घुमाने के बहाने ले जाकर दुष्कर्म को अंजाम दिया। इस मामले की शिकायत पर आरोपी पंचायत सचिव व रिश्ते में चाचा के विरुद्ध पास्को एक्ट और अन्य अपराधों के तहत मामला दर्ज किया है। FIR की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। 

55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
राजधानी रायपुर में एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने 9 साल की बच्ची से लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची ने अपने बयान में बताया कि, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। इस घटना के सामने आने के बाद बजरंग दल के लोगों ने फांसी की मांग की है।

Tags:    

Similar News

छत्तीसगढ़ में होंगे IPL के दो मैच: RCB के CEO मिले सीएम साय से, होम ग्राऊंड बनाने रखा प्रस्ताव

अकलवारा में श्रीमद्भागवत कथा का समापन: आचार्य चतुर्वेदी बोले- कर्मों के अनुसार भुगतना पड़ता है परिणाम