झाड़- फूंक के नाम पर महिला से ठगी: बीमार बेटी पर जादू टोना बताकर दो सपेरों ने महिला से ठगे डेढ़ लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में झाड़ फूंक के नाम पर दो सपेरों ने ग्रामीण महिला से डेढ़ लाख की ठगी करने वालों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Updated On 2026-01-13 18:49:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी 

गौरव श्रीवास्तव- कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में झाड़ फूंक के नाम पर दो सपेरों ने ग्रामीण महिला से डेढ़ लाख की ठगी कर दी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।

12 जनवरी को महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि दो सपेरे उनके गांव बाबू साल्हेटोला आए हुए थे। उसी दौरान उनकी बीमार बेटी को देखकर किसी के द्वारा जादू टोना किए जाने की बात कहकर 21 लीटर तेल के साथ पूजा सामग्री और बकरा बलि के लिए 5 हजार की राशि ली। इसके अलावा 45 -45 हजार की राशि पूजा विधान के नाम पर तीन बार ली और फरार हो गए। महिला को ठगी का आभास होने पर उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने दो आरोपियों शबीर खान और अफसर खान को गिरफ्तार किया है। 

एसडीओपी ने दी मामले की जानकारी
एसडीओपी कांकेर मोहसिन खान ने बताया कि दोनों आदतन अपराधी है। जिसमें एक के खिलाफ दूसरे थाना में भी कई अपराध दर्ज है। दोनों ही धरसींवा के रहने वाले है।

Tags:    

Similar News

एकलव्य विद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों ने दी दबिश: अपर कलेक्टर को बच्चों ने बताया अपना दर्द, कार्रवाई की मांग

लामनी बर्ड पार्क में पहुंच रहे नए मेहमान: बुद्धिमान ब्लू गोल्ड मकाऊ और नकल करने में माहिर अफ्रीकन ग्रे पैरट्स

धर्मांतरण से परेशान ग्रामीण पहुंचे थाने: बोले- पुलिस प्रशासन ध्यान दे, वरना हम लोग बरतेंगे सख्ती