नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटक: सीएम साय ने लिया संज्ञान, सकुशल लाने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने संज्ञान लेते हुए सकुशल वापसी के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Updated On 2025-09-11 10:11:00 IST

सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर। नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़ के पर्यटकों को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने संज्ञान लिया है। साय ने पर्यटकों को सकुशल लाने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकुशल वापसी के प्रयास के आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। वहीं सीएम ने कहा- इस कठिन समय में हमारी सरकार हर नागरिक की सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों के लिए सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाई है। साय ने अपने सोशल मीडिया में ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा- मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि छत्तीसगढ़ के कुछ पर्यटक इस समय नेपाल में हैं। उनकी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मैंने संबंधित अधिकारियों को तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही भारत सरकार के अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

क्या है मामला
उल्लेखनीय है कि, भारत के पडोसी देश नेपाल में सोशल मीडिया बैन को लेकर युवाओं में भारी आक्रोश है। इसी आक्रोश ने अब हिंसक रूप ले लिया है जिसने पूरे नेपाल को हिंसा की आग में जला दिया है। यहां के प्रदर्शनकारियों ने पीएम से लेकर राष्ट्रपति तक को नहीं बख्शा है। जिसके कारण अब नेपाल में तनावपूर्ण हालात बन गए हैं।

Tags:    

Similar News

पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक: सीएम साय बोले- स्थानीय जरूरतों और जनआकांक्षा के अनुरूप मंजूर होंगे विकास कार्य

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय बोले- इससे छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ घिनौनी हरकत: शहर में हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया