जानवर के बजाय युवक को लगी शिकारी की गोली: गंभीर रूप से हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार

मोहला जिले में शिकार पर निकले नशे में धुत्त शिकारी की गोली से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली पसली में फंसी, घायल को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

Updated On 2025-11-20 10:11:00 IST

युवक का अस्पताल में इलाज जारी 

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला जिले से दिल दहला दें वाली घटना सामने आई है। जहां बुधवार देर शाम हाथ मे बंदूक लेकर खडगांव में शिकार के लिए एक शिकारी घूम रहा था। जिसकी गोली लगने से डोंगरगांव थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे आनन-फानन में घटना स्थल से राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज बेहतर इलाज के लिए पहुंचाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर शाम खडगांव बस्ती मे शिकार के लिए घुम रहे आरोपी लाल दास दुग्गा उम्र 35 वर्ष निवासी ढोकला के बंदूक से चली गोली से डोंगरगांव थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी जीवन पटेल उम्र 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे घटना के बाद लगभग शाम 7 बजे के मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से उसे गंभीर स्थिति में मेडिकल कालेज राजनांदगांव रेफर किया गया है।

बहन के यहां पहुंचा था घायल
बताया गया कि, डोंगरगांव थाना क्षेत्र के नवागांव निवासी जीवन पटेल अपनी बहन के यहां खडगांव पहुंचा हुआ था। जहां आरोपी शिकारी लाल दास के बंदूक से चली गोली से वह घायल हो गया।

एयर गन या भरमार से चली गोली
खडगांव थाना प्रभारी संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। गोली एयर गन से या भरमार बंदूक से चली है जिसकी जांच की जा रही है और आरोपी बेहद नशे में है।

पसली में फंसी गोली
घायल युवक जीवन पटेल के पसली में गोली फसने की बात कही जा रही है। जिसे खडगांव से मोहला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। फिलहाल, स्थिति गंभीर होने की वजह से मेडिकल कॉलेज राजनादगांव रेफर किया गया है।

Tags:    

Similar News