लादेन बम से उड़ा हाथ: अंबागढ़ चौकी के बिहरीकला में युवक के साथ हुआ हादसा

अंबागढ़, चौकी मुख्यालय के समीप ग्राम बिहारीकला में गोवर्धन पूजा की रात फटाका फोड़ने के दौरान एक युवक लादेन बम के आगोश में गंभीर रूप से घायल हो गया।

Updated On 2025-10-23 19:27:00 IST

लादेन बम ने किया युवक को घायल

एनिशपुरी गोस्वामी- मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला, मानपुर- अंबागढ़, चौकी मुख्यालय के समीप ग्राम बिहारीकला में गोवर्धन पूजा की रात फटाका फोड़ने के दौरान एक युवक लादेन बम के आगोश में गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अंबागढ़- चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राजनांदगांव रेफर किया गया है।

इस घटना को लेकर बताया गया कि, बिहरीखुर्द निवासी केशव पटेल पिता पंचलाल पटेल उम्र 32 वर्ष आरा मशीन चौक मे फटाका फोड़ने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। मुख्य सड़क के किनारे लादेन बम को फोड़ा जा रहा था, इसी समय बम नहीं फट रहा है करके युवक धीरे-धीरे सुलग रहे बम फटाका को अपने हाथ में उठा लिया। हाथ में उठाते ही बम फटाका युवक के हाथ में ही फट गया। जिससे युवक का हथेली और उंगली धमाके से उड़ गया।

डॉक्टरों ने राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज किया रेफर
हादसे में गंभीर रूप से घायल केशव पटेल को आनन- फानन में तत्काल अंबागढ़- चौकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।

Tags:    

Similar News

पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक: सीएम साय बोले- स्थानीय जरूरतों और जनआकांक्षा के अनुरूप मंजूर होंगे विकास कार्य

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय बोले- इससे छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ घिनौनी हरकत: शहर में हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया