लबालब भर गया बांगो बांध: खोले गए सभी गेट, हसदेव नदी किनारे के गांवों और कोरबा की निचली बस्तियों पर बाढ़ का खतरा

कोरबा जिले में स्थित प्रदेश का सबसे लंबा बांध मिनीमाता बांगो सालों बाद लबालब हुआ है। डैम के ओवरफ्लो होने के कारण 8 गेट खोल दिए गए हैं।

Updated On 2025-09-05 12:11:00 IST

मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खोले गए

उमेश यादव- कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित प्रदेश के सबसे लंबा बांध मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खोल दिए गए हैं। जिसके चलते अब निचली बस्तियों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। हसदेव नदी में 49, 904 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बताया जा रहा है कि, डैम के ओवरफ्लो होने के कारण और भी गेट खोले जायेंगे। खतरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। बांध मिनीमाता बांगो डैम के 8 गेट खुलने के बाद से प्रशासन ने निचली बस्तियों को खाली कराना शुरू किया।

वहीं बालोद जिले से तांदुला नदी पर बने एनीकट पुल से लापरवाही करने का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें ट्रैक्टर ट्रॉली में बैठे 10 से अधिक महिलाओं के साथ उफनते पुल को पार करते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने पानी के तेज बहाव को देखते हुए बैरिकेड भी लगाया है जिसे लोग हटाकर तेज बहाव के बीच से आवागमन कर रहे हैं। वहीं इनकी छोटी सी चूक से बड़ा हादसा होने की संभावना है।

उफनते पुल में मस्ती कर रहे बच्चे
लापरवाही का यह मामला तांदुला नदी पर बने हीरापुर गांव के पास एनीकट पूल का है। उफनते पुल के पास छोटे- छोटे बच्चे भी तेज बहाव के बीच मस्ती करते हुए नजर आए। जिन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं था। बच्चों को पता भी नहीं है कि, छोटी सी यह लापरवाही बड़े हादसे को न्योता दे सकती है।

Tags:    

Similar News