विधवा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर करता रहा शोषण, गर्भवती हुई तो मुकरा
जशुपर जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी गिरफ्तार
खुर्शीद कुरैशी- जशपुर। छत्तीसगढ के जशुपर जिले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम 27 वर्षीय राम किशुन राम है। गुरुवार को पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की। मैं तीन बच्चों की मां हूँ। मेरे पति की वर्ष 2021 में मौत हो गई। मौत के 6 माह बाद जब मै रात में सो रही थी तो अचानाक राम किशुन जबरदस्ती घर में घुस आया। इसके बाद मै तुम से शादी करूंगा और तुम्हारे बच्चों का भरण पोषण करूंगा कहकर महिला को हवस का शिकार बनाया।
गर्भवती होने पर कर रहा था शादी से इंकार
वही राम किशुन लगातार शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह 6 माह की गर्भवती हो गई। वह राम किशुन शादी के लिए बोली तो वह मुकार गया। राम किशुन मई 2025 में एक लकड़ी से भी शादी कर लिया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म
वहीं 7 सितंबर को फरसगांव से एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महज एक सप्ताह के भीतर फरसगांव थाने में नाबालिग बालिका के साथ अनाचार का यह दूसरा मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से दोस्ती की और शादी का प्रलोभन देकर उसका शारीरिक शोषण किया। इस दरिंदगी का शिकार हुई अब आठ माह की गर्भवती हो चुकी है।
आरोपी की तलाश जारी है
पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए फरसगांव थाने ,में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला फरसगांव थाना क्षेत्र का है, जिसने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है।