प्रदर्शन की तैयारी में शिक्षक: 31 अक्टूबर को होगा आंदोलन की तारीख की घोषणा

सर्व शैक्षिक संगठन ने 31 अक्टूबर को सातों जिलों की वर्चुअल बैठक में आंदोलन के तिथि की घोषणा की है। जिसमें उन्होंने संयुक्त संचालक को हटाने की मांग की है।

Updated On 2025-10-27 19:59:00 IST

सर्व शैक्षिक संगठन

अनिल सामंत- जगदलपुर। बस्तर के सर्व शैक्षिक संगठन ने 31 अक्टूबर को सातों जिलों की वर्चुअल बैठक में आंदोलन के तिथि की घोषणा की है। संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग पर शिक्षकों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में शिक्षकों ने आक्रोशित होकर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम का मांग पत्र संभाग आयुक्त और कलेक्टर बस्तर को सौंपा है। जिसमे उन्होंने तत्काल संयुक्त संचालक शिक्षा बस्तर संभाग को हटाने कहा है। मांग पूरी ना होने पर शिक्षकों ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

इधर एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है तथा संयुक्त संचालक शिक्षा को हटाने संबंधी आदेश शासन स्तर से नहीं आने के कारण आज 27 अक्टूबर को सर्व शैक्षिक संगठन बस्तर जिला ने आवश्यक बैठक कर निर्णय ली। जिसमें आगामी 31 अक्टूबर को बस्तर संभाग के समस्त शैक्षिक संगठनों की वर्चुअल बैठक संपन्न होगी। जिसमें बस्तर संभाग के समस्त शैक्षिक संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी तथा जिला पदाधिकारी बैठक में सम्मिलित होकर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में संयुक्त संचालक शिक्षा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

सात जिलों के शिक्षक होंगे सम्मिलित
जिसमें बस्तर संभाग के समस्त सातों जिलों बस्तर, कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा जिले के शिक्षक सम्मिलित होंगे। इस आंदोलन की तिथि की घोषणा वर्चुअल बैठक में तय किया जाएगा।

Tags:    

Similar News