बस में छात्राओं से छेड़छाड़: परेशान होकर थाने पहुंची लड़कियां, शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

डोंगरगढ़ में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक निजी बस के कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Updated On 2026-01-06 19:59:00 IST

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी 

राजा शर्मा- डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक निजी बस के कंडक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़ित छात्राएं अपने परिजनों और ग्रामीणों के साथ थाने पहुंची। उन्होंने थाना प्रभारी को मामले की जानकारी देते हुए आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर नेतराम यादव को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बस कंडक्टर कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ आये दिन छेड़छाड़ करता था। जिससे परेशान होकर उन्होंने मामले की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। जिसके बाद परिजन छात्राओं के साथ डोंगरगढ़ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी बस कंडक्टर नेतराम यादव को गिरफ्तार कर लिया। 

दुर्ग में फुटबॉल खिलाड़ी के साथ जबरदस्ती करने वाला आरोपी गिरफ्तार
वहीं दुर्ग जिले में प्रैक्टिस के लिए स्टेडियम जा रही फुटबॉल खिलाड़ी के साथ एक युवक ने जबरदस्ती की। इस दौरान जब खिलाड़ी ने विरोध किया तो हाथापाई करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। जिसके बाद अब मामले में शिकायत दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Tags:    

Similar News

बस्तर के लाल ने कोटा में जगाई अपनी अलख: शिक्षक मनीष कुमार अहीर 'हरित योद्धा' सम्मान से हुए सम्मानित

अधिकारीरास के ग्रामीणों का 10 वर्षों का इंतजार खत्म: महिला आयोग की सदस्य दीपिका सोरी ने किया उप-स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ

दरभा मंडल की 209 छात्राओं को मिली साइकिलें: विधायक किरण देव बोले- सरस्वती साइकिल योजना से शिक्षा की राह हुई आसान