8 जनवरी को होगा जनदर्शन: सीएम साय लोगों से करेंगे सीधा संवाद और लोगों की समस्याओं का करेंगे निराकरण

सीएम विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

Updated On 2026-01-07 18:52:00 IST

फाइल फोटो 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय के मुख्यमंत्री निवास कार्यालय रायपुर में 8 जनवरी गुरुवार को दोपहर 12 बजे से जनदर्शन का आयोजन किया जाएगा। सीएम श्री साय इस अवसर पर प्रदेशवासियों से सीधे संवाद करेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। सीएम श्री साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनदर्शन में प्राप्त प्रत्येक आवेदन का त्वरित और संवेदनशील निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को समयबद्ध समाधान मिल सके।

उल्लखेनीय है कि, रायपुर साहित्य उत्सव 23 से 25 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। साहित्य उत्सव में देशभर के प्रख्यात साहित्यकारों, लेखकों, कवियों, पत्रकारों, समीक्षकों और पाठकों की सहभागिता होगी। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति, सृजनात्मक लेखन, प्रकाशन जगत, युवा साहित्य और नई पीढ़ी के रचनाकारों से जुड़े विषयों पर विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे।

युवा पीढ़ी में पढ़ने और लिखने की प्रेरणा करेगा जागृत
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वेबसाइट लॉन्च करते हुए कहा कि, रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक और सांस्कृतिक पहचान को नई ऊँचाई प्रदान करेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि, यह उत्सव लेखक और पाठक के बीच नए संवाद का सशक्त मंच बनेगा। युवा पीढ़ी में पढ़ने और लिखने की प्रेरणा जागृत करेगा।

छत्तीसगढ़ की धरती लोकसाहित्य की रही है धरोहर
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की धरती लोकसाहित्य, लोककथाओं और समृद्ध मौखिक परंपराओं की धरोहर रही है। ऐसे में रायपुर साहित्य उत्सव राज्य की इस सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में प्रस्तुत करने का सुअवसर बनेगा।

Tags:    

Similar News

बालोद में आयोजित होगा प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: 9 से 13 जनवरी तक ग्राम दुधली में भाग लेंगे देश- विदेश के 15 हजार रेंजर

इंदौर हादसे के बाद अलर्ट मोड पर जनप्रतिनिधि: MLA किरण देव ने फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, बोले- शहरवासियों को मिले साफ पानी