संग्रहण केन्द्रों में धान की हेराफेरी: 43 हजार 235 क्विंटल धान कम मिला, सरकार को 9 करोड़ से अधिक का चूना

बालोद जिले में धान संग्रहण केन्द्रों में 43 हजार 235 क्विंटल धान कम पाया गया है। बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी में राज्य सरकार को करोड़ों का नुकसान हुआ है।

Updated On 2025-12-15 11:15:00 IST

धोबनपुरी और जगतरा संग्रहण केंद्र में धान की हेराफेरी

राहुल भूतड़ा- बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी गड़बड़ी का मामला सामने आया है। यहां के धोबनपुरी और जगतरा संग्रहण केंद्र में 43 हजार 235 क्विंटल धान शार्टेज पाया गया है। इस दौरान करीबन 9 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक का धान कम मिला। जिससे सरकार को करीबन 9 करोड़ 97 लाख रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, धोबनपुरी और जगतरा संग्रहण केंद्र में वर्ष 2024- 25 में भंडारित धान और उठाव के ऑनलाईन रिकॉर्ड की जांच की गई। जांच में 43 हजार 235 क्विंटल धान कम पाया गया है। जिसका मूल्य 9 करोड़ 97 लाख 24 हजार 836 रुपये हैं।

प्रभारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज
डीएमओ टिकेंद्र राठौर ने धोबनपुरी संग्रहण केंद्र प्रभारी व्यासनारायण ठाकुर और जगतरा संग्रहण केंद्र प्रभारी क्षेत्र सहायक राणा रन्ती देव वर्मा के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। शिकायत पर पुलिस ने उक्त दोनों केंद्र प्रभारियों पर अपराध पंजीबद्व किया हैं।

Tags:    

Similar News

पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक: सीएम साय बोले- स्थानीय जरूरतों और जनआकांक्षा के अनुरूप मंजूर होंगे विकास कार्य

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय बोले- इससे छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ घिनौनी हरकत: शहर में हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया