छत्तीसगढ़ में फिर शीतलहर: 24 घंटे में 5 डिग्री गिरा पारा, पश्चिमोत्तर में कंपाने वाली ठंड

उत्तर भारत में सक्रिय पछुआ विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही एक बार फिर पश्चिमोत्तर की शीतलहर ने शहर सहित पूरे सरगुजा संभाग को कंपकपा दिया है।

Updated On 2026-01-06 09:47:00 IST

File Photo 

अम्बिकापुर। उत्तर भारत में सक्रिय पछुआ विक्षोभ के कमजोर पड़ते ही एक बार फिर पश्चिमोत्तर की शीतलहर ने शहर सहित पूरे सरगुजा संभाग को कंपकपा दिया है। मौसम विज्ञानी आने वाले दिनों में पारा में और अधिक गिरावट होने के साथ ही शीतलहर का प्रभाव जारी रहने की संभावना जता रहे हैं।

उत्तर भारत में सक्रिय पछुआ विक्षोभ के प्रभाव से पिछले दो दिनों तक बादलों की आवाजाही से ठंड सेकुछ राहत थी तथा रविवार को न्यूनतम पारा बढ़कर 9.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। विक्षोभ का प्रभाव खत्म होते ही पश्चिमोत्तर की सर्द हवाओं के प्रवाह के साथ ही घने कोहरे का कहर शुरू हो गया है। रविवार की शाम से ही लगातार पश्चिमोत्तर की ठंडी हवाएं चल रही है।

मैनपाट का पारा 1 डिग्री
शीतलहर के प्रभाव से पठारी क्षेत्रों का बुरा हाल है तथा पठारी क्षेत्रों का पारा 1 डिग्री पहुंच गया है। सोमवार को मैनपाट स्थित आलू अनुसंधान केन्द्र में इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पारा में तेज गिरावट होने के कारण घास के मैदानों में पाला की सफेद चादर बिछ गई थी। पठारी क्षेत्र सामरी पाट एवं लहसून पाट में भी पाला का व्यापक असर देखा गया। इसके पूर्व जनवरी में मैनपाट का पारा 2.0 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था।

पारा में 5 डिग्री की गिरावट
पश्चिमोत्तर की सर्द हवाओं के प्रवाह से चालू सत्र में सोमवार को पहली बार 24 घंटे के भीतर न्यूनतम पारा में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके पूर्व पारा में कभी इतनी अधिक गिरावट नहीं आई थी। पारा में तेज गिरावट होने के साथ ही एक बार फिर शहर सहित पूरा सरगुजा संभाग शीतलहर की चपेट में है। कंपकंपी बढ़ने के कारण दिन में भी ठंड से राहत नहीं है जिसके कारण लोगों को हीटर एवं अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

लगातार पहुंच रही ठंडी हवाएं
मौसम विज्ञानी अक्षय मोहन भट्ट बताया कि, रविवार की शाम से ही लगातार पश्चिमोत्तर की ठंडी हवाएं पहुंच रही है जिसके कारण तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आगामी 3 दिनों तक मौसम के यथावत रहने की संभावना है।

Tags:    

Similar News