Women's Cricket Worldcup 2025: भारत की जीत पर सीएम विष्णुदेव साय ने दी महिला क्रिकेट टीम को बधाई

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के विश्वविजेता बनने पर सीएम साय ने टीम को बधाई दी और कहा, यह जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है।

By :  Ck Shukla
Updated On 2025-11-03 13:00:00 IST

सीएम साय ने महिला क्रिकेट विश्वकप के पोस्टर सहित बधाई ट्वीट की

रायपुर। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को विश्वविजेता बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और अदम्य जज़्बे से देश का नाम रोशन किया है।

सीएम साय ने कहा, यह उपलब्धि पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है। महिला खिलाड़ियों ने जिस जज़्बे और मेहनत से इतिहास रचा है, वह हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है।

ट्वीट कर दी बधाई
सीएम साय ने अपने सोशल मीडिया X में ट्वीट कर लिखा 'हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया है, हम विश्व विजेता बन गए हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप जीतकर एक नया इतिहास रच दिया है! पूरे 140 करोड़ भारतीयों और पूरी टीम को इस अद्भुत व ऐतिहासिक प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, यह हर भारतीय बेटी के सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास की जीत है और हमारे देश की नारी शक्ति के साहस, समर्पण और दृढ़ संकल्प की मिसाल है।
जहाँ नारी आगे बढ़ती है, वहाँ इतिहास बनता है। ये विजय बताती है कि सशक्त नारी ही सशक्त भारत की पहचान है।
जय हिन्द'

हर बेटी के सपनों की जीत- मुख्यमंत्री
सीएम ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह ऐतिहासिक जीत हर उस बेटी के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को साकार करने का साहस रखती है। उन्होंने टीम की उपलब्धि को “परिश्रम, आत्मविश्वास और संकल्प की जीत” बताया।

साय ने कहा कि इस जीत से देशभर की महिला खेल प्रतिभाओं को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी, जो आने वाले समय में भारत को और अधिक गौरवान्वित करेंगी।

Tags:    

Similar News