केमिस्ट पद के लिए पात्र-अपात्र सूची जारी: आबकारी विभाग के लिए निकला है पद, 19 नवंबर से 3 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

आबकारी विभाग में केमिस्ट पद के लिए मंगाए गए आवेदनों के बाद पात्र-अपात्र की सूची जारी कर दी गई है।

Updated On 2025-11-21 18:30:00 IST

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग

रायपुर। आबकारी विभाग में केमिस्ट पद के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के उपरांत पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यह सूची निर्धारित मापदंडों एवं शैक्षणिक योग्यता के आधार पर तैयार की गई है।

जारी सूची में उन अभ्यर्थियों के नाम शामिल किए गए हैं, जो विभागीय नियमों के अनुसार सभी आवश्यक अहर्ताएं पूर्ण करते पाए गए हैं। वहीं, जो अभ्यर्थी निर्धारित शर्तों को पूर्ण नहीं कर सके, उन्हें अपात्र की श्रेणी में रखा गया है।

19 नवंबर से 3 दिसंबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
विभाग ने स्पष्ट किया है कि, यदि किसी अभ्यर्थी को सूची को लेकर आपत्ति या संशोधन कराना हो, तो वह निर्धारित तिथि 19 नवंबर से 3 दिसंबर के भीतर संबंधित कार्यालय में आवश्यक दस्तावेजों सहित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। समय-सीमा के पश्चात किसी भी प्रकार के दावा-आपत्ति मान्य नहीं होंगे। पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची एवं दावा आपत्ति विभागीय वेबसाइट https://excise.cg.nic.in पर अवलोकन हेतु उपलब्ध करा दी गई है।

Tags:    

Similar News

होली के लिए ट्रेनें होने लगीं पैक: पटना से गुजरात तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई जाने अभी सीटें उपलब्ध

नारायणपुर में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद: भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की जनता दरबार शैली में हुई समीक्षा

अंबिकापुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

मौसमी व्यवधान में बीतेगा फरवरी: बादल- बारिश, ओलावृष्टि के साथ पारा भी चढ़ेगा