रतनपुर पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव: माघी पूर्णिमा और आदिवासी विकास मेले का किया शुभारंभ, करोड़ों के विकास कार्यों की दी सौगात

कोटा के ऐतिहासिक रतनपुर माघी पूर्णिमा और आदिवासी विकास मेले का उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुभारंभ किया।

Updated On 2026-02-02 09:32:00 IST

मंच पर उपस्थित डिप्टी सीएम साव

कोटा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को ऐतिहासिक रतनपुर माघी पूर्णिमा और आदिवासी विकास मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने नगर विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए नगर पालिका को विकास की सौगात दी।

उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप के जन्मदिन के अवसर पर रतनपुर नगर के लिए भव्य ऑडिटोरियम निर्माण के लिए दो करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की। इसके साथ ही नगर पालिका के बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए बीस लाख रुपए देने की घोषणा की गई, जिससे नगर की सुरक्षा और व्यवस्थित विकास को बल मिलेगा।

तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र होगी प्रारंभ
डिप्टी सीएम अरुण साव ने भारत सरकार की पहल पर सरोवर धरोहर योजना तहत रतनपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने का भरोसा दिलाया। साथ ही तालाब किनारे बेजाकब्जा कर रह रहे लोगों को व्यवस्थित ढंग से बसाने की पहल करने की बात कही, जिससे विकास के साथ मानवीय संवेदनाओं का भी ध्यान रखा जा सके।

रतनपुर इलाके का तेजी से होगा विकास
इस बीच मंच से बीजेपी के बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने डिप्टी सीएम अरुण साव की जमकर तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि, अरुण साव जंबो कूलर से हवा दे रहे हैं इसी लिए प्रदेश में साय साय की सरकार चल रही है। उन्होंने रतनपुर में हुए विकास कार्यों के लिए अरुण साव का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि, आने वाले समय में रतनपुर इलाके का तेजी से विकास होगा।


ये लोग रहे उपस्थित
इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप, एसडीएम नितिन तिवारी, एएसपी मधुलिका सिंह, एसडीओपी नूपुर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री के आगमन से मेले का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और नगरवासियों में विकास कार्यों को लेकर नई उम्मीद जगी हैं।

Tags:    

Similar News

नारायणपुर में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद: भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की जनता दरबार शैली में हुई समीक्षा

अंबिकापुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

मौसमी व्यवधान में बीतेगा फरवरी: बादल- बारिश, ओलावृष्टि के साथ पारा भी चढ़ेगा

पत्नी प्रताड़ित पुरुषों की काउंसलिंग: आ रहे अनोखे मामले, पति कर रहे तरह- तरह की मांग