बिलासपुर में धर्मांतरण का नया मामला: प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू महिला-पुरुषों का ब्रेन वॉश, पास्टर जेम्स सिंह खिलाफ मामला दर्ज

बिलासपुर शहर के एक घर में पास्टर जेम्स सिंह प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू महिला पुरुषों का ब्रेन वॉश कर ईसाई धर्म का पाठ पढ़ा रहा था।

Updated On 2026-02-02 11:56:00 IST

पास्टर जेम्स सिंह 

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से फिर एक धर्मांतरण का मामला सामने आया है। जहां पास्टर जेम्स सिंह प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण करा रहा था। यह पूरा मामला सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह स्थित घर का है।

मिली जानकारी के अनुसार, पास्टर जेम्स सिंह हिंदू महिला पुरुषों का ब्रेन वॉश कर ईसाई धर्म का पाठ पढ़ा रहा था। जिसकी सूचना के बाद बजरंग दल की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची। बताया जा रहा है कि, बाहर का गेट लगाकर बंद कमरे में 20 से 25 लोगों का ब्रेन वाशिंग का काम चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने पास्टर जेम्स सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

पूर्व डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार
वहीं कुछ दिन पहले अंबिकापुर में चंगाई सभा का आयोजन कर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच उपरान्त सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर ओमेगा टोप्पो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें, 25 जनवरी को गांधीनगर थाना अंतर्गत नमनाकला निवासी सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर 65 वर्षीया ओमेगा टोप्पों पिता स्व. सामुएल टोप्पो द्वारा अपने निवास पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था।

इस चंगाई सभा में लगभग 60 लोग शामिल हुए जहां धर्म परिवर्तन कराने का कार्य किया जा रहा था। इस धर्म परिवर्तन की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और इसका विरोध जताया। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची थी।

हिंदूवादी संगठन के लोगों का विरोध
इस दौरान हिंदूवादी संगठन के लोगों ने आरोप लगाया था चंगाई सभा के नाम पर हिंदु धर्म के भोले-भाले लोगों को एकत्र कर उनका धर्मांतरण कराया जा रहा है। ओमेगा टोप्पो इस तरह से धर्मांतरण कराने में लिप्त रही हैं। हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में स्पष्ट किया है कि किसी घर में इस तरह के धार्मिक अनुष्ठान बिना पूर्व अनुमति के नहीं किए जा सकते। इसके बावजूद ओमेगा टोप्पो के घर पर लंबे समय से हर रविवार इस तरह की चंगाई सभा आयोजित की जा रही है।

पुलिस अफसरों को रोका
मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को पूर्व डिप्टी कलेक्टर ने अंदर आराधना चलने का हवाला देकर रोक लिया और घर में प्रवेश के लिए अनुमति कागज मांगने लगी। इसी बीच, अंदर मौजूद ज्यादातर लोगों को भगा दिया गया। धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने ओमेगा टोप्पो और चार पास्टर को पूछताछ के लिए थाने में बुलाया था, जिसके बाद इस मामले की जांच चल रही थी।

Tags:    

Similar News

होली के लिए ट्रेनें होने लगीं पैक: पटना से गुजरात तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई जाने अभी सीटें उपलब्ध

नारायणपुर में हरिभूमि-आईएनएच का जिला संवाद: भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल की जनता दरबार शैली में हुई समीक्षा

अंबिकापुर के कपड़ा दुकान में लगी भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक, कड़ी मशक्कत के बाद पाया गया काबू