होली के लिए ट्रेनें होने लगीं पैक: पटना से गुजरात तक वेटिंग, दिल्ली-मुंबई जाने अभी सीटें उपलब्ध
होली का पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों की में बुकिंग तेजी आ चुकी है। रायपुर से महानगरों की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑनलाइन कन्फर्म सीट बुक हो चुकी है।
File Photo
रायपुर। होली का पर्व नजदीक आते ही ट्रेनों की में बुकिंग तेजी आ चुकी है। रायपुर से महानगरों की ओर जाने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में ऑनलाइन कन्फर्म सीट बुक हो चुकी है, जिसके बाद कई ट्रेनों में अब वेटिंग शुरू हो गई है। वर्तमान में सबसे अधिक वेटिंग पटना की ओर जाने वाली ट्रेनों में दिखाई दे रही है, जिसके बाद रायपुर से गुजरात व हावड़ा जाने वाली ट्रेनों में है।
बात दें कि, होली में बड़ी संख्या में लोग जयपुर, मथुरा भी जाते हैं। इस वजह से दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस और छत्तीसगढ़ में वेटिंग की संख्या अभी से स्लीपर में 50 तक पहुंच चुकी है, वहीं थर्ड एसी में 30 तक है। आने वाले समय में यह संख्या तेजी से बढ़ेगी। बात दें कि, रायपुर से दिल्ली, भोपाल, हैदराबाद और मुंबई जाने वाली ट्रेनों में अभी प्रयाप्त सीटें उपल्बध हैं। इसकी बुकिंग में तेजी फिलहॉल नहीं है। इन ट्रेनों में वेटिंग बढ़ने के बाद रेलवे होली स्पेशल ट्रेनों चलाने का फैसला ले सकता है।
दुर्ग-निजामुद्दीन के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, मिलेंगी कन्फर्म बर्थ
होली के त्यौहार पर ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। त्यौहार के दौरान कन्फर्म बर्थ और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दुर्ग और निजामुद्दीन के बीच एक होली स्पेशल ट्रेन (08751/08752) चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरे लगाएगी, जिससे छत्तीसगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को काफी सुविधा होगी। इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिसमें जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी । रेलवे द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग-निजामुद्दीन होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन 1 और 2 मार्च 2026 को दुर्ग से सुबह 10.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रायपुर 1120 बजे पहुंचकर 5 मिनट बाद छूटेगी और उसलापुर दोपहर 1.20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल और उमरिया होते हुए शाम 7.30 बजे कटनी मुड़वारा पहुंचेगी। रात के सफर में यह ट्रेन दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, आगरा कैंट और मथुरा होते हुए अगले दिन सुबह 11.10 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
हावड़ा रूट की ट्रेनों में वेटिंग
रायपुर हावड़ा रूट की ओर जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू हो चुकी है। शालीमार एक्सप्रेस के स्लीपर में 9 वेटिंग है, तो वही आजाद हिंद एक्सप्रेस में 18 है। हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस में स्लीपर में 27 है। पुरी अहमदाबाद में 60 के पार पहुंच गई है। बता दें कि दिल्ली, मुंबई और भोपाल जाने वाली ट्रेनों में वेटिंग शुरू नहीं हुई है। इसमें 200 से अधिक सीटे खाली है।
बिहार, यूपी की तीन ट्रेनों में वेटिंग 80 के पार
होली को लेकर 1 से 2 मार्च के बीच बिहार और यूपी जाने वाले तीन ट्रेनों में वेटिंग स्लीपर में 80 के पास पहुंच गया है। सारनाथ में स्लीपर में वेटिंग 81 है तो वही थर्ड एसी में 41 है। साउथ बिहार में 62 व बरौनी एक्सप्रेस में 20 तक है। सारनाथ में यात्रियों का दबाव इस होली में ज्यादा रहेगा। यह ट्रेन छत्तीसगढ़ से होकर मध्यप्रदेश, उत्तरप्रेदश से होकर बिहार जाती है।