सरगुजा जिला अस्पताल से कैदी फरार: हत्या के मामले में सजा काट रहा था, इलाज के लिए कराया गया था भर्ती

अंबिकापुर जिला अस्पताल के जेल वार्ड से हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया है। तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Updated On 2025-10-06 15:15:00 IST

जिला अस्पताल के जेल वार्ड से आरोपी कैदी फरार

संतोष कश्यप- अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिला अस्पताल के जेल वार्ड से हत्या का आरोपी कैदी फरार हो गया है। आरोपी का अस्पताल में चल रहा इलाज था। इसी बीच सुबह सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर कैदी भाग निकला। 4 अक्टूबर को तबीयत बिगड़ने पर केंद्रीय जेल से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैदी केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा था। फरारी के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  

रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी हुआ था फरार
वहीं बीते महीने सख्त सुरक्षा पहरा के बीच गुरुवार को केंद्रीय जेल रायपुर से एनडीपीएस एक्ट में 15 साल की सजा काट रहा एक कैदी जेलकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। कैदी के जेल से भाग जाने की जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। अपने स्तर पर कैदी की पतासाजी करने के बाद जेल प्रशासन ने गंज थाने में कैदी के भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज करई थी। फरार कैदी वर्ष 2021 से जेल में बंद था।

पिछले वर्ष सुनाई गई थी सजा
उत्तरप्रदेश, मथुरा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू नामक कैदी के जेल से फरार होने की शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पिंटू को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की कोर्ट ने पिछले वर्ष 25 जुलाई को 15 वर्ष कैद के साथ तीन लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिरक्त छह वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।

Tags:    

Similar News