विवेक शर्मा बनाए गए नए महाअधिवक्ता: एन. प्रफुल्ल भारत के इस्तीफा देने के बाद से खाली था पद

छत्तीसगढ़ शासन ने बिलासपुर हाईकोर्ट में अपना नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। अतिरिक्त महाधिवक्ता विवेक शर्मा को ही यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Updated On 2025-11-21 20:01:00 IST

एडवोकेट विवेक शर्मा को मिली महाअधिवक्ता की जिम्मेदारी

पंकज गुप्ते- बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने हाइकोर्ट में नया महाधिवक्ता नियुक्त कर दरिया है। एडवोकेट विवेक शर्मा को महाअधिवक्ता पद की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन के विधि और विधायी कार्यविभाग ने सौंपी है।

उल्लेखनीय है कि, विवेक शर्मा वर्तमान में अतिरिक्त महाधिवक्ता के रूप में शासन के पक्ष में पैरवी कर रहे थे। महाअधिवक्ता एन. प्रफुल्ल भारत के इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त था। विधि और विधायी कार्य विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 





Tags:    

Similar News

पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक: सीएम साय बोले- स्थानीय जरूरतों और जनआकांक्षा के अनुरूप मंजूर होंगे विकास कार्य

बिलासपुर एयरपोर्ट को ऑल वेदर ऑपरेशन की मंजूरी: सीएम साय बोले- इससे छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगी नई गति

बलौदा बाजार में वृद्धा के साथ घिनौनी हरकत: शहर में हड़कंप, पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया