बलौदाबाजार में INH के कैलेंडर का विमोचन: मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और टंकराम वर्मा की मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम

बलौदाबाजार में INH न्यूज़ 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं राजस्व और मंत्री टंक राम वर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ।

Updated On 2026-01-07 17:36:00 IST

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने INH कैलेंडर का किया विमोचन 

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में INH न्यूज़ 2026 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं राजस्व और मंत्री टंक राम वर्मा के करकमलों से संपन्न हुआ। इस वर्ष यह वार्षिक कैलेंडर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा की विशेष थीम पर प्रकाशित किया गया है। इसी विषयगत महत्व को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री के हाथों इसका विमोचन INH न्यूज़ के संवाददाता कुश अग्रवाल द्वारा कराया गया। INH न्यूज़ न केवल निष्पक्ष एवं सशक्त पत्रकारिता के माध्यम से खबरों को जन-जन तक पहुंचा रहा है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक सहभागिता के माध्यम से भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रहा है।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने INH न्यूज़ परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि INH न्यूज़ जिस प्रकार खबरों के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। यह वार्षिक कैलेंडर केवल समय और तिथि की जानकारी ही नहीं देगा, बल्कि इसमें दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां आमजन के जीवन में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। उन्होंने INH न्यूज़ के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी को इस सराहनीय पहल के लिए विशेष बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

ये वरिष्ठ लोग रहे उपस्थित
कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के साथ बलौदा बाजार नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, भाटापारा नगर पालिका अध्यक्ष सतीश शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, जिले के वरिष्ठ पत्रकारगण, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। 


Tags:    

Similar News

इंदौर हादसे के बाद अलर्ट मोड पर जनप्रतिनिधि: MLA किरण देव ने फिल्टर प्लांट का किया निरीक्षण, बोले- शहरवासियों को मिले साफ पानी

बस्तर के पुजारियों का बनेगा संगठन: कुमार जयदेव ने पुजारियों से सदस्यता लेने का किया आह्वान

निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा: मध्यान्ह भाेजन के बाद खेल रहे छठवीं के छात्र की दबकर मौत