बस्तर के पुजारियों का बनेगा संगठन: कुमार जयदेव ने पुजारियों से सदस्यता लेने का किया आह्वान

गुरुवार को बस्तर संभाग के सभी सातों जिले के पुजारी प्राचीन काचन गादी गुड़ी मंदिर में एकत्र हुए। मंदिरों और देवगुड़ियों के रखरखाव में पुजारियों की भूमिका पर भी चार हुई।

Updated On 2026-01-08 18:43:00 IST

अंचल के पुजारियों को मिलेगा संगठन का समर्थन

अनिल सामंत- जगदलपुर। नगर के भंगाराम चौक जेल रोड स्थित प्राचीन काचन गादी गुड़ी मंदिर में बस्तर संभाग के सातों जिलों के पुजारी एकत्रित हुए। बैठक की अध्यक्षता सुकमा जमींदार एवं बस्तर धाकड़ क्षत्रीय राजपूत समाज के संरक्षक कुमार जयदेव ने की। उन्होंने कहा कि, बस्तर में सैकड़ों वर्षों से ग्राम देवी सहित समस्त पूजा विधानों में पुजारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है, लेकिन आज भी उनकी स्थिति आजादी से पहले जैसी ही बनी हुई है।

कुमार जयदेव ने पुजारियों से कहा कि, संगठन में ही शक्ति है। उन्होंने पुजारियों को सदस्यता अभियान के माध्यम से संगठन का विस्तार करने और अपनी मांगों को शासन, प्रशासन और सरकार के समक्ष मजबूत तरीके से प्रस्तुत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि देश के अन्य प्रमुख मंदिरों जैसे तिरुपति, जगन्नाथपुरी, वाराणसी, केदारनाथ-बद्रीनाथ और वैष्णो देवी में पुजारियों का संगठन उनकी स्थिति को सुदृढ़ बनाता है, वहीं बस्तर में संगठन के माध्यम से पुजारियों को भी लाभ मिलेगा और उनकी समस्याओं का समाधान संभव होगा।


करोड़ों खर्च पर मानीटरिंग नहीं
उन्होंने यह भी बताया कि, शासन स्तर पर मंदिरों के रख रखाव एवं उन्नयन पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन मॉनिटरिंग के अभाव में गुणवत्ता पर प्रश्न उठते हैं। पुजारी संगठन के माध्यम से इस मॉनिटरिंग को सुनिश्चित कर पाएंगे। साथ ही पुजारियों की आर्थिक,सामाजिक और शारीरिक स्थिति को सशक्त बनाकर ग्रामीण क्षेत्रों में व्यवस्था सुधार में भी योगदान दिया जा सकेगा। कुमार जयदेव ने कहा कि संगठन से पुजारियों को अपने मंदिरों और देवगुड़ियों की शुद्धता और पवित्रता सुनिश्चित करने का अवसर मिलेगा,और यह राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त रहेगा। इस दौरान अनिल ठाकुर, सिकंदर ठाकुर,योगेश ठाकुर सहित नारायणपुर,सुकमा, बीजापुर,दंतेवाड़ा एवं बस्तर के आंतरिक ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पुजारी शामिल थे।

मां के आशीर्वाद से सभी कार्य का शुभारंभ
कार्यक्रम से पूर्व कुमार जयदेव एवं उनके पुत्र विजित देव ने काचन गुड़ी मंदिर में पूजा अर्चना कर सभी की कुशल मंगल की कामना की। संभाग के सातों जिलों से आए पुजारियों ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां का काचन गुड़ी के आशीर्वाद से ही सभी कार्यों का शुभारंभ होता है। इसलिए सभी ने इस पुण्य कार्य को आरंभ करने का निश्चय किया।


सुकमा जमीदार पुजारियों एवं मंदिरों पर मुखर
दंतेश्वरी मंदिर के प्रधान पुजारी प्रेम कुमार पाढ़ी ने बताया कि कुमार जयदेव धार्मिक स्वभाव के हैं,हमेशा ही पुजारियों एवं मंदिरों के मामलों में मुखर रहते हैं और सहायता भी करते हैं। उनके सानिध्य में पुजारियों का संगठन गठन किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News

अकलवारा में भागवत महापुराण का पंचम दिन: आचार्य बिरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा - दान करने से धन की शुद्धि होती है

प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर की चोरी: 15 लाख रुपए नगद और 4 किलो सोना ले उड़े, पांच लोग पकड़े गए

आंबेडकर हॉस्पिटल में क्रिटिकल हार्ट सर्जरी: पंपिंग क्षमता बच गई थी केवल 20%, पैरों की नस के माध्यम से बचाई गई जान