निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरा: मध्यान्ह भाेजन के बाद खेल रहे छठवीं के छात्र की दबकर मौत

बलरामपुर जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरने से एक छठवीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए वहां पहुंच गया था।

Updated On 2026-01-08 18:12:00 IST

बच्चे के उपर गिरा छज्जा 

कृष्णकुमार यादव- बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का छज्जा गिरने से एक छठवीं क्लास के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा था। यह मामला वाड्रफनगर विकासखंड के शारदापुर गांव के माध्यमिक शाला खुटनपारा का है।

मिली जानकारी के अनुसार, छठवीं क्लास का बच्चा मध्यान भोजन के बाद खेलते हुए निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पास पहुंचा था। तभी अचानक छज्जा उसके उपर गिर गया। शिक्षको और ग्रामीणों की मदद से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण ग्राम पंचायत की एजेंसी करवा रही है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर प्रशासन ने दोषियों पर कार्यवाही की बात कही है। 

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस पूरे घटनाक्रम में विद्यालय में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई है। इसके साथ स्कूल के पास चल रहे निर्माण कार्यों की निगरानी और सुरक्षा इंतजामों पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल, पुलिस और शिक्षा विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है। 

Tags:    

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार