दंतेवाड़ा में 63 माओवादियों का समर्पण: सीएम साय बोले- बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि, 63 माओवादियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतंत्र और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का लिया संकल्प।

Updated On 2026-01-09 19:36:00 IST

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। बस्तर अंचल में शांति, विश्वास और विकास की दिशा में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। दंतेवाड़ा जिले में 'पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन' पहल के अंतर्गत 36 इनामी सहित कुल 63 माओवादियों— जिनमें 18 महिलाएं और 45 पुरुष शामिल हैं- ने हिंसा का रास्ता छोड़कर लोकतांत्रिक और विकास की मुख्यधारा से जुड़ने का संकल्प लिया है। यह केवल आत्मसमर्पण नहीं, बल्कि बस्तर के भविष्य के लिए एक निर्णायक परिवर्तन है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि, यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की स्पष्ट, बहुआयामी सुरक्षा एवं विकास रणनीति का प्रत्यक्ष परिणाम है। उन्होंने कहा कि यह घटना प्रमाण है कि 'बंदूक नहीं, संवाद और विकास ही स्थायी समाधान हैं।'

सटीक नीतियों का नतीजा
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील पुनर्वास नीति, सटीक सुरक्षा रणनीति और सुशासन आधारित प्रशासनिक दृष्टिकोण के कारण नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। माओवादी नेटवर्क का प्रभावी विघटन हो रहा है और बस्तर के सुदूर अंचलों में अब तेज़ी से सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसी बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही हैं।

समर्पण करने वाले आत्मनिर्भर नागरिक बनेंगे
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि, आत्मसमर्पण करने वाले युवाओं को सरकार द्वारा सम्मानजनक पुनर्वास, कौशल प्रशिक्षण, आजीविका और सामाजिक पुनर्स्थापन की समुचित व्यवस्था दी जाएगी ताकि वे आत्मनिर्भर नागरिक बनकर समाज की मुख्यधारा में स्थायी रूप से स्थापित हो सकें। उन्होंने कहा कि बस्तर अब भय नहीं, भविष्य की भूमि बन रहा है — जहां शांति, सुशासन और विकास मिलकर एक स्वर्णिम कल की नींव रख रहे हैं।

Tags:    

Similar News

गोवा में 'आदि लोकोत्सव' पर्व–2025: सीएम साय हुए शामिल, बोले- राष्ट्रबोध का संगम बना यह आयोजन

विवि. खेल में दक्षिण क्षेत्र की ऐतिहासिक छलांग: राज्य स्तरीय स्पर्धा में उपविजेता बनकर खिलाड़ियों ने बढ़ाया गौरव

कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू गिरफ्तार: धोखाधड़ी के मामले में 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

राज्य स्तरीय अबेकस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन: 8 मिनट में 200 सवाल हल कर जगदलपुर के बच्चों ने रचा कीर्तिमान

अवैध रूप से डुप्लीकेट यूरिया की बिक्री: पुलिस की बड़ी कार्रवाई में एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार