अंबिकापुर में पति-पत्नी की हत्या: सिर पर मिले गंभीर चोट के निशान, गांव में सनसनी

अंबिकापुर में घर के अंदर दंपति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतकों के सिर पर मिले चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई जा रही।

Updated On 2025-10-23 11:52:00 IST

पुलिस थाना दरिमा 

संतोष कश्यप- अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दरिमा थाना क्षेत्र कुम्हरता से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर के भीतर दंपति की लाश खून से लथपथ हालत में मिली है। मृतकों की पहचान रीमा और उनकी पत्नी उर्मिला के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी ,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

गांव में दहशत का माहौल
शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। वहीं गांव में इस दोहरे हत्याकांड से दहशत का माहौल बना हुआ है। फिलहाल, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

सात हत्याओं से थर्राया छत्तीसगढ़
वहीं 22 अक्टूबर बुधवार को छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हत्याओं की दिल दहला देने वाली वारदातें सामने आई हैं। कुल पांच जिलों से सात हत्याओं का मामला सामने में आया है। जहां रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की हत्या कर अज्ञात आरोपी ने शव को आंगन में फेक दिया। धमतरी जिले में नव विवाहित दंपति की लाश उनके ही घर में मिली है। तो दूसरी ओर कवर्धा जिले में सोती हुई पत्नी पर पति ने सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। एक और मामला सूरजपुर जिले में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रायपुर जिले में दो सगे भाइयों ने एक युवक की जान ले ली।

दो सगे भाइयों ने ली एक युवक की जान
राजधानी रायपुर में थाना पुरानी बस्ती बीएसयूपी कालोनी निवासी ताहिर हुसैन अपने परिवार के साथ फटाखा फोड़ रहा था। इसी दौरान उसी कालोनी के निवासी मदन यादव और सूरज यादव आकर किसी बात को लेकर ताहिर हुसैन से विवाद करने लगे। तभी मदन यादव और सूरज यादव आवेश में आकर अपने पास रखें कैंची से ताहिर हुसैन के सीने और पेट में मारकर गंभीर चोट पहुंचाकर भाग गए। ताहिर हुसैन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आपको बता देन कि, दोनों आरोपी रिश्ते में सगे भाई हैं। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पति-पत्नी की हत्या कर शव आंगन में फेंका
रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की हत्या कर शव आंगन में फेंका गया है। यह पूरा मामला भेंड्रा पंचायत के कपाटडेरा गांव का है। मृतक का नाम गुरुवार सिंह राठिया उम्र 35 वर्ष और मृतिका पत्नी का नाम मनीता राठिया उम्र 30 वर्ष है। घरघोड़ा थाना क्षेत्र की पुलिस जांच जांच में जुट गई है। शोवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। डॉग स्क्वायड टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

नव विवाहित दंपत्ति की घर में मिली लाश
धमतरी जिले में नव विवाहित दंपत्ति की लाश उनके ही घर में संदिग्ध हालत में पाई गई है। बताया जा रहा है कि, मरने से पहले युवक ने व्हाट्सएप स्टेटस डाला था। उसने स्टेटस में पत्नी की हत्या फिर आत्महत्या की बात लिखी थी। जिसमें सास और ससुर को जिम्मेदार ठहराया गया है। बता दें कि, यह शादी साल भर पहले हुई थी। दंपत्ति की पहचान हिम्मत यादव और लक्ष्मी यादव नाम के रूप में हुई है। यह पूरी घटना बड़ी करेली चौकी के हरदी गांव की है।

सोती हुई पत्नी पर पति ने सब्बल से किया हमला
कवर्धा जिले में सोती हुई पत्नी पर पति ने सब्बल से हमला कर दिया। यह पूरी घटना दीपावली की रात घटी है। जहां इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में पत्नी की मौत हो गई। वहीं मौके पर पांडातराई पुलिस पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मृतका की पहचान अशमनी गेन्ड्रे नाम के रूप में हुई है और आरोपी पति का नाम परसुराम गेन्ड्रे है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना अंतर्गत ग्राम सोढ़ा का है। फिलहाल, घटना की जांच में पुलिस जुट गई है।

खाना बनाने को लेकर पति ने पत्नी की ली जान
सूरजपुर जिले में पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, रात में खाना न बनाने की बात पर पत्नी को पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद फरार आरोपी अतवार सिंह को सूरजपुर पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा। आरोपी के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के भट्ठापारा का है।

Tags:    

Similar News