Bihar Band: पीएम मोदी की मां के अपमान पर NDA का बिहार बंद, पटना में हाई अलर्ट
Bihar Band Today: पीएम नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले में NDA ने गुरुवार को सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक बिहार बंद का आह्वान किया है। पटना में 2000 से ज्यादा पुलिस जवानों की तैनाती की गई है।
पीएम की मां के अपमान पर एनडीए का बिहार बंद, पटना में 2000 से ज्यादा पुलिस तैनात
Bihar Band Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में NDA ने आज (गुरुवार, 4 सितंबर) बिहार बंद बुलाया है। यह बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक यानी कुल 5 घंटे चलेगा। बंद के दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड जैसी जरूरी सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी।
महिला मोर्चा करेगी नेतृत्व
इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी महिला मोर्चा कर रही है। पूरे बिहार में महिला कार्यकर्ता पैदल मार्च निकालेंगी। पटना में भाजपा महिला मोर्चा की धर्मशीला गुप्ता के नेतृत्व में मार्च भाजपा कार्यालय से डाकबंगला चौराहा तक जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रहेगी।
पटना में सुरक्षा व्यवस्था टाइट
बिहार बंद को देखते हुए पटना पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ी कर दी है। राजधानी में 2000 से ज्यादा पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। साथ ही, कांग्रेस और JDU कार्यालयों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है, ताकि किसी तरह की हिंसा या विवाद न हो।
दरभंगा से शुरू हुआ विवाद
बता दें कि यह विवाद 27 अगस्त को दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शुरू हुआ था। उस वक्त राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के मंच से पीएम मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके बाद से भाजपा लगातार राज्यभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है और आज का बंद उसी कड़ी का हिस्सा है।