BSEB D.El.Ed JEE 2026: डमी एडमिट कार्ड जारी, 2 फरवरी तक कर सकते हैं सुधार

BSEB D.El.Ed JEE 2026 डमी एडमिट कार्ड जारी। उम्मीदवार 2 फरवरी तक bsebdeled.com पर जाकर सुधार कर सकते हैं। जानें डाउनलोड प्रक्रिया और जरूरी निर्देश।

Updated On 2026-01-26 14:42:00 IST

BSEB D.El.Ed JEE 2026 डमी एडमिट कार्ड जारी। 

BSEB D.ElEd JEE Dummy Admit Card 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (D.El.Ed JEE) 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट जारी की है। बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026–28 में नामांकन के लिए डमी (मॉक) एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार 28 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक अपने डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज जानकारियों की जांच और सुधार कर सकते हैं।

डमी एडमिट कार्ड क्यों है जरूरी

बीएसईबी द्वारा जारी डमी एडमिट कार्ड का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत, शैक्षणिक और आरक्षण से जुड़ी जानकारियां सही हों। बोर्ड ने साफ किया है कि अंतिम एडमिट कार्ड में वही विवरण शामिल होंगे, जो डमी एडमिट कार्ड में सही पाए जाएंगे।

इन जानकारियों की विशेष रूप से करें जांच

बोर्ड ने उम्मीदवारों को खास तौर पर निम्न विवरण सावधानी से जांचने के निर्देश दिए हैं-

  • 10+2 से जुड़ी जानकारी
  • अभ्यर्थी की श्रेणी (आरक्षण स्थिति)
  • आवासीय स्थिति
  • संकाय (Faculty)
  • लिंग
  • दिव्यांग स्थिति
  • आश्रित (Dependent) की स्थिति
  • उर्दू माध्यम से संबंधित जानकारी

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि किसी भी त्रुटि की जिम्मेदारी पूरी तरह अभ्यर्थी की होगी।

BSEB D.El.Ed JEE 2026 डमी एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके डमी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com/login पर जाएं।
  • रजिस्टर्ड यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • D.El.Ed JEE 2026 डमी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड में दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांचें।
  • डमी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

करेक्शन प्रक्रिया और अतिरिक्त शुल्क

यदि किसी अभ्यर्थी की आरक्षण श्रेणी में सुधार के दौरान बदलाव होता है, तो उसे अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है। SC/ST/PWD से अन्य श्रेणी में बदलने पर ₹200 का अतिरिक्त शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा। यह शुल्क 2 फरवरी 2026 तक जमा करना अनिवार्य है। शुल्क जमा नहीं करने पर फाइनल एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा।

अंतिम एडमिट कार्ड को लेकर जरूरी सूचना

बोर्ड ने साफ किया है कि डमी एडमिट कार्ड में सुधार की अंतिम तिथि के बाद किसी भी प्रकार का बदलाव स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार समय रहते सभी विवरण सही कर लें।

Tags:    

Similar News

गणतंत्र दिवस की खुशियां मातम में बदलीं: बिहार के नवादा में आग लगने से 5 बच्चे झुलसे, एक की हालत गंभीर

कैबिनेट विस्तार से पहले नीतीश सरकार का 'हंटर': बोर्ड-निगम और आयोगों में होगी बड़ी छंटनी! जानें वजह