Bihar Election 2025: JDU की पहली संभावित उम्मीदवार सूची में 30 नाम, अनंत सिंह से लेकर श्रवण कुमार तक शामिल
Bihar Election 2025: जेडीयू की पहली संभावित सूची में 30 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। इनमें बाहुबली नेता अनंत सिंह, मंत्री श्रवण कुमार, बिजेंद्र यादव, लेशी सिंह और चेतन आनंद जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं। जानिए कौन कहां से लड़ सकते हैं चुनाव।
Bihar Election 2025 JDU Candidate List
Bihar Election 2025 JDU Candidate List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। एनडीए में सीट शेयरिंग लगभग तय मानी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 243 सीटों में से इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU 105 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि भाजपा 103 सीटों पर मैदान में होगी।
इसके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (राम विलास) को 22 सीटें, हम पार्टी को 7 सीटें और आरएलएम को 5 सीटें मिलने की संभावना है।
इसी बीच JDU की पहली संभावित उम्मीदवार सूची सामने आई है, जिसमें 30 नाम शामिल हैं। इस लिस्ट में बाहुबली नेता अनंत सिंह, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री श्रवण कुमार, वरिष्ठ नेता बिजेंद्र यादव, लेशी सिंह, कौशल किशोर, चेतन आनंद जैसे चर्चित चेहरे शामिल हैं।
JDU की पहली संभावित उम्मीदवार सूची (30 नाम)
विधानसभा सीट उम्मीदवार का नाम
- नालंदा: श्रवण कुमार
- राजगीर: कौशल किशोर
- सुपौल: बिजेंद्र यादव
- पिपरा: रामविलास कामत
- निर्मली: अनिरुद्ध यादव
- संदेश: राधा चरण सेठ
- जगदीशपुर: भगवान कुशवाहा
- केसरिया: शालिनी मिश्र
- वाल्मीकिनगर: रिंकू सिंह
- मोकामा: अनंत सिंह
- फुलपरास: शिला मंडल
- हरलाखी: सुधांशु शेखर
- धमदाहा: लेशी सिंह
- शिवहर: चेतन आनंद
- रुन्नीसैदपुर: पंकज मिश्रा
- बरारी: विजय निषाद
- आलम नगर: नरेंद्र यादव
- सोनबरसा: रत्नेश सदा
- कांटी: अजीत कुमार
- कुचायकोट: अमरेन्द्र पाण्डेय
- बहादुरपुर: मदन सहनी
- ठाकुरगंज: गोपाल अग्रवाल
- करहगर: वशिष्ठ सिंह
- बेलारगंज: मनोरमा देवी
- सूरजगढ़ा: रामानंद मंडल
- बिहारीगंज: निरंजन मेहता
- सुल्तानगंज: ललित नारायण मंडल
- बरबीघा: सुदर्शन कुमार
- अमरपुर: जयंत राज
- वारिसनगर: अशोक कुमार
JDU की पहली लिस्ट के 7 चर्चित चेहरे
अनंत सिंह (मोकामा): बिहार की राजनीति के सबसे चर्चित बाहुबली नेताओं में से एक। मोकामा सीट पर इनका मजबूत जनाधार रहा है।
श्रवण कुमार (नालंदा): मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री। 1995 से लगातार नालंदा से विधायक।
बिजेंद्र यादव (सुपौल): जेडीयू के वरिष्ठ नेता और लंबे समय से मंत्री। 1990 से सुपौल का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं।
नरेंद्र यादव (आलम नगर): 1995 से लगातार आलम नगर सीट से विधायक। हाल ही में विधानसभा उपाध्यक्ष भी रहे हैं।
लेशी सिंह (धमदाहा): 2000 से लगातार धमदाहा की विधायक और मंत्री पद पर आसीन। महिला नेतृत्व का मजबूत चेहरा।
कौशल किशोर (राजगीर): हरियाणा के पूर्व राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य के पुत्र। राजगीर से विधायक और प्रभावशाली चेहरा।
चेतन आनंद (शिवहर): पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह के पुत्र। युवा और राजनीतिक रूप से चर्चित चेहरा।