Saina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल पति पी कश्यप से अलग हुईं, इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
Saina Nehwal Divorce: ओलंपिक मेडलिस्ट शटलर साइना नेहवाल अपने पति पी कश्यप से अलग हो गईं हैं। साइना ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी शेयर की। दोनों की शादी 2018 में हुई थी।
saina nehwal divorce: साइना नेहवाल अपने पति पी कश्यप से अलग हो गईं हैं।
Saina Nehwal Divorce: भारत की स्टार शटलर और ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वालीं साइना नेहवाल ने अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला कर लिया। साइना ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक इमोशनल मैसेज शेयर कर इसकी जानकारी दी।
साइना नेहवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर पोस्ट में लिखा, 'जिंदगी कभी-कभी हमें अलग रास्तों पर ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद, हमने अलग होने का फैसला लिया। हम शांति, विकास और खुद को बेहतर करने की राह चुन रहे। बीते लम्हों के लिए आभार और आगे के लिए शुभकामनाएं। कृपया इस वक्त हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें।' हालांकि इस अलगाव पर पारुपल्ली कश्यप की ओर से अभी तक कोई बयान नहीं आया।
साइना और कश्यप की जोड़ी बैडमिंटन की दुनिया में एक चर्चित कपल मानी जाती रही। दोनों ने 2018 में शादी की थी और हैदराबाद की पुलेला गोपीचंद एकेडमी में साथ ट्रेनिंग करते थे। जहां साइना ने ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया, वहीं कश्यप ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल किया था।
साइना की उपलब्धियां
साइना भारत की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ओलंपिक मेडल जीता है। उनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने यह उपलब्धि हासिल की थी। 2015 में साइना ने इतिहास रचते हुए वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिंग हासिल की थी और वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं।
2024 में साइना ने एक पॉडकास्ट में अपनी सेहत को लेकर भी बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि वह अर्थराइटिस (गठिया) से जूझ रहीं और उनके घुटनों की हालत काफी खराब है। साइना ने तब कहा था, 'कार्टिलेज की हालत बेहद खराब है। दो घंटे की ट्रेनिंग से दुनिया के टॉप खिलाड़ियों से टक्कर लेना मुश्किल है।' उन्होंने यह भी माना कि उन्हें अपने बैडमिंटन करियर को लेकर जल्द कोई बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है।
फैंस के लिए भावुक पल
साइना और कश्यप की अलगाव की खबर फैंस के लिए भी इमोशनल पल है। दोनों ने सालों तक भारतीय बैडमिंटन को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और एक प्रेरणा बने रहे। अब जब यह जोड़ी अलग हो गई है, फैंस उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे।