Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल बने दुनिया के इकलौते बल्लेबाज, मैच की पहली ही गेंद पर ठोके 13 रन 

Yashavi Jaiswal Record: मैच की पहली गेंद पर 13 रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने यह कारनामा अंजाम दिया।

Updated On 2024-07-14 21:42:00 IST
Yashasvi Jaiswal Made Record

Yashasvi Jaiswal Record: टीम इंडिया के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक गेंद पर 13 रन बना दिए। 5वें टी20 मैच में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

ऐसे बनाए पहली गेंद पर 13 रन 
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल ने मैच की पहली गेंद खेली। सामने गेंदबाज के रूप में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा थे। उन्होंने पहली गेंद फेंकी, जिसे यशस्वी ने बाउंड्री के बाहर फेंककर छक्का जड़ दिया। टीम इंडिया को 6 रन मिले। कुछ देर में अंपायर ने गेंद को नो बॉल करार दिया तो स्कोर बोर्ड पर 7 रन हो गए। अब गेंदबाज ने दूसरी गेंद फेंकी, उस पर भी यशस्वी ने छक्का मार दिया। इस तरह पहली ही गेंद पर कुल 13 रन बन गए। ऐसा कारनामा करने वाले यशस्वी जायसवाल दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।  

यशस्वी जायसवाल ने बनाया शानदार रिकॉर्ड 

पहले 2 मैचों से रहे बाहर 
यशस्वी जायसवाल ने जिम्बाब्वे के खिलाफ चौथे मैच में 93 रनों की तेज तर्रार पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया था। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर 150 से अधिक रन की साझेदारी की थी। और टीम इंडिया को 10 विकेट से जीत दिला दी थी। यशस्वी ने 53 गेंदों पर 13 चौके और 2 छक्के लगाए थे। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 175.47 का रहा। तीसरे मैच में भी यशस्वी जायसवाल ने 133.33 के स्ट्राइक रेट से 36 रन की पारी खेली थी। इसमें 4 चौके और 2 छक्के लगाए थे। टी20 विश्वकप के स्क्वॉड में शामिल होने के चलते यशस्वी जायसवाल को जिम्बाब्वे सीरीज के पहले दो मैचों से बाहर रहना पड़ा था। 

Similar News