WPL 2024, GGW vs MIW: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला; ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

WPL 2024, GGW vs MIW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के दूसरे मुकाबले में आज गुजरात जायंट्स (GGW) का सामना मुंबई इंडियंस (MIW) से हो रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Updated On 2024-02-25 20:37:00 IST
WPL 2024 के तीसरे मैच में GGW का सामना MIW से।

WPL 2024, GGW vs MIW: वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2024 के तीसरे मुकाबले में आज गुजरात जायंट्स (GGW) का सामना मुंबई इंडियंस (MIW) से हो रहा है। यह मुकाबला बेंगलुरु के एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। MIW की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। लीग के पहले मैच में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली MIW ने दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। ऐसे में टीम के हौसले बुलंद हैं। दूसरी ओर गुजरात जायंट्स (GGW) इस सीजन का पहला मैच खेलने मैदान पर उतरी है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), वेदा कृष्णमूर्ति, फोबे लिचफील्ड, हरलीन देयोल, एशले गार्डनर, दयालन हेमलता, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, कैथरीन ब्राइस, ली ताहुहु, मेघना सिंह।
मुंबई इंडियंस: हेली मैथ्यूज, नट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, शबनीम इस्माइल, कीर्तन बालाकृष्णन, साइका इशाक।

पिछले सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन
WPL के पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस (MIW) का प्रदर्शन शानदार रहा था और टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था। लीग स्टेज में MIW ने 8 में से 6 मैच जीते थे और 2 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर WPL के पहले सीजन में गुजरात जायंट्स (GGW) का प्रदर्शन शर्मनाक रहा था। टीम ने 8 में से सिर्फ 2 ही मैच जीते थे और टीम पॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर रही थी। 

मुंबई का पलड़ा भारी
GGW और MIW के बीच हेड टू हेड की बात करें तो मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में 2 मैच हुए। दोनों ही मुकाबलों में MIW ने GGW को हराया था। पिछले सीजन के पहले ही मैच में मुंबई ने गुजरात को 143 रन से पटखनी दी थी। हरमनप्रीत कौर के 65 रन की बदौलत मुंबई ने 207 रन बनाए थे। जवाब में बेथ मूनी की टीम 64 रन पर सिमट गई थी। वहीं पिछले सीजन के 12वें मैच में MIW ने GGW को 55 रन से मात दी थी।

ये भी पढ़ें: WPL 2024: चौथे मुकाबले में UPW से भिड़ेगी DCW; जानिए हेड टू हेड, प्लेइंग 11 और फैंटेसी 11 समेत सारी जानकारी

Similar News