Vinesh Phogat Victory: विनेश फोगाट का जुलाना सीट से चुनाव जीतने के बाद आया पहला रिएक्शन, जानें क्या बोलीं

Vinesh Phogat Julana Election result 2024: पेरिस ओलंपिक में वजन की वजह से पदक जीतने से चूकने वालीं पहलवान विनेश फोगाट ने अपने पहले सियासी दंगल में जीत दर्ज की। जुलाना विधानसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद विनेश का पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा कि से संघर्ष करने वाली हर लड़की की जीत है।

Updated On 2024-10-08 18:38:00 IST
Vinesh Phogat Julana Election result 2024

Vinesh Phogat Julana Election result 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल करने के बाद, कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगट का पहला रिएक्शन आया है। रेसलर विनेश ने जीत के बाद कहा कि उनकी जीत हर लड़की, हर महिला की लड़ाई का प्रतीक है, जो संघर्ष का रास्ता चुनती है और अपने लिए खड़ी होती है। 

विनेश ने कहा, "यह हर लड़की, हर महिला की जीत है, जो लड़ने का रास्ता चुनती है। यह हर संघर्ष, सच्चाई की जीत है। मैं उस प्यार और विश्वास को बनाए रखूंगी जो इस देश ने मुझे दिया है।" उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस राज्य से जीत की ओर बढ़ रही है, "ये शुरुआती रुझान हैं, कुछ समय इंतजार करें। पहले मैं भी पीछे चल रही थी लेकिन अब मैं जीत गई हूं। अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं है। कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी।"

विधानसभा चुनाव जीतने के बाद राजनीति में सक्रिय रहने के सवाल पर विनेश फोगाट ने कहा कि राजनीति में आ गई हूं तो सक्रिय तो रहना ही होगा। लोगों ने प्रेम दिया है। उनके लिए काम करना ही होगा। फील्ड में उतरकर लोगों के लिए काम करूंगी, जितना हो सकेगा खेल और खिलाड़ियों के लिए भी काम करूंगी। हालांकि मैं एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहूंगी। 

बजरंग पूनिया ने विनेश की जीत को लेकर एक्स पर लिखा, "देश की बेटी विनेश फोगाट को जीत की बहुत बहुत बधाई। यह लड़ाई सिर्फ़ एक जुलाना सीट की नहीं थी, सिर्फ़ 3-4 और प्रत्याशियों के साथ नहीं थी, सिर्फ़ पार्टियों की लड़ाई नहीं थी। यह लड़ाई देश की सबसे मज़बूत दमनकारी शक्तियों के ख़िलाफ़ थी। और विनेश इसमें विजेता रही।"

Julana Election Result 2024 : विनेश फोगाट के सियासी दंगल जीतने पर बृजभूषण सिंह का तंज, बोले- वो जीतीं पर कांग्रेस का सत्यानाश हो गया

Similar News